
हैदराबाद पुलिस ने दो महीने में साढ़े तीन करोड़ के मोबाइल किए बरामद... CEIR पोर्टल की मदद से किया ट्रैक
AajTak
हैदराबाद के राचाकोंडा पुलिस कमिश्नरेट ने मोबाइल चोरी पर सख्त एक्शन लिया है. बीते दो महीनों में 1,130 चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इन मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 3.5 करोड़ आंकी गई है. यह रिकवरी CEIR पोर्टल की मदद से की गई, जो IMEI नंबर के आधार पर मोबाइल फोन की ट्रैकिंग की सुविधा देता है.
हैदराबाद के राचाकोंडा पुलिस कमिश्नरेट ने मोबाइल चोरी के बढ़ते मामलों पर बड़ा प्रहार करते हुए बीते दो महीनों में 1,130 चोरी या गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 3.5 करोड़ बताई जा रही है. यह कार्रवाई CEIR (Central Equipment Identity Registry) पोर्टल की मदद से की गई, जो प्रत्येक मोबाइल फोन के IMEI नंबर के आधार पर ट्रैकिंग की सुविधा देता है.
पुलिस के अनुसार, इन बरामद मोबाइल फोनों को एक औपचारिक समारोह में उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया गया. इस मौके पर राचाकोंडा पुलिस कमिश्नर सुधीर बाबू ने जानकारी दी कि साल 2025 में अब तक राचाकोंडा कमिश्नरेट के तहत कुल 3,694 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं. यह लोगों को जागरूक करने का एक जरिया भी है कि गुम या चोरी हुए मोबाइल अब ट्रैक करना संभव है, बशर्ते सही समय पर शिकायत दर्ज करवाई जाए.
यहां देखें Video
राचाकोंडा पुलिस ने आम जनता को बिना वैध बिल या प्रामाणिक दस्तावेजों के सेकेंड हैंड मोबाइल फोन न खरीदने को कहा है. ऐसा करने पर व्यक्ति को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि वह चोरी का सामान खरीदने के अपराध के अंतर्गत आ सकता है.
यह भी पढ़ें: UP" 'मुझे पुलिस के पास ले चलो...' मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर लड़के को महिला बीच सड़क पीटा, वीडियो वायरल
CEIR यानी सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्ट्र्री भारत सरकार की एक पहल है, जो मोबाइल फोन के IMEI नंबर से उसे ट्रैक करने और चोरी या गुम हुए फोन को ब्लैकलिस्ट कर नेटवर्क से बाहर करने की सुविधा देती है.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






