
हैदराबाद के पूर्व मेयर ने सड़क पर जन्मदिन का जश्न, पीछे लग गया लंबा जाम
AajTak
हैदराबाद में ECIL चौराहा सबसे व्यस्त माना जाता है. यहां मंगलवार को चारों तरफ वाहनों की कतार लगी थी. इसकी वजह शहर के पूर्व मेयर और टीआरएस पार्टी के नेता बोंथू राम मोहन (Bonthu Ram Mohan) के जन्मदिन का जश्न था.
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक पूर्व की मेयर के सड़क पर जश्न मनाने की वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पूर्व मेयर अपने समर्थकों के साथ सड़क पर अपना जन्मदिन मना रहे थे. वे एक वाहन पर सवार थे. उनके समर्थक हाथों में पोस्टर लहरा रहे थे. मौके पर जाम लग गया, जिससे वाहन की कतार लग गई.
हैदराबाद में ECIL चौराहा सबसे व्यस्त माना जाता है. यहां मंगलवार को चारों तरफ वाहनों की कतार लगी थी. इसकी वजह शहर के पूर्व मेयर और टीआरएस पार्टी के नेता बोंथू राम मोहन (Bonthu Ram Mohan) के जन्मदिन का जश्न था. पूर्व मेयर बी राम मोहन अपने समर्थकों के साथ एक कार में सवार होकर पहुंचे थे.
शैंपेन की बोतल खोली और खुद आतिशबाजी भी की
बी राम मोहन को माला पहनाने के लिए बाकायदा एक क्रेन बुलाई गई थी. इस क्रेन के जरिए ही पूर्व मेयर को माला पहनाई गई. इस दौरान पूर्व मेयर ने शैंपेन की बोतल खोली और खुद आतिशबाजी भी की. सड़क पर जश्न का दौर करीब 20 मिनट तक चलता रहा. जिससे पीछे वाहनों की लंबी लाइन लग गई. बाद में जब टीआरएस नेता चले गए, तब जाम खुल सका.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










