हैदराबाद के अंकुरा अस्पताल में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
AajTak
हैदराबाद के अंकुरा अस्पताल में शनिवार को भीषण आग लग गई. अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, शॉर्ट-सर्किट के कारण छत पर लगी आउटडोर लाइट में आग लग गई. इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया और अग्निशमन के आने के बाद आग पर तुरंत काबू पा लिया गया.

अभी तक आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि वह कर्मचारियों और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सावधानी बरत रहा है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.