
हैदराबाद: कांस्टेबल ने चुराई रोलेक्स घड़ी, रेड के दौरान चुपके से जेब में रखा
AajTak
तेलंगाना के हैदराबाद में एक कांस्टेबल को रोलेक्स घड़ी चुराते पकड़ा गया है. बताया जाता है कि कांस्टेबल एक ऑफिसियल सर्च अभियान के लिए गया था. इस दौरान उसने एक घड़ी चुपके से अपने पास रख ली और इसकी जानकारी नहीं दी. मामला फिल्म नगर इलाके का है.
हैदराबाद पुलिस ने सर्च के दौरान एक रोलेक्स घड़ी चुराने के आरोप में एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है. कांस्टेबल की गिरफ्तारी प्रॉपर्टी का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में हुई है. यह मामला हैदराबाद सिटी पुलिस के लिए शर्मिंदगी भरा है और इससे पुलिसवालों पर भी सवाल उठ रहे हैं.
दरअसल, एक सर्विसिंग कांस्टेबल को ऑफिसियल सर्च ऑपरेशन के दौरान बेईमानी से एक डुप्लीकेट रोलेक्स रिस्टवॉच का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. फिल्म नगर पुलिस के मुताबिक यह घटना सीआर नंबर 691/2025 की जांच के दौरान सामने आई.
यह भी पढ़ें: ₹31 लाख की चोरी का पर्दाफाश... 300 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले, मां-बेटा गिरफ्तार, रतलाम से बरामद हुए पूरे जेवरात
घड़ी चुराते वीडियो में कैद हुआ कांस्टेबल
25 नवंबर को पुलिस टीम नकली नाम इस्तेमाल करने, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपी बथिनी शशिकांत के घर सर्चिंग करने गई थी. इस दौरान CAR हेडक्वार्टर के पुलिस कांस्टेबल श्रीरामुला शरण कुमार (PC 13169) को ऑपरेशन का वीडियो बनाने का काम सौंपा गया था. हालांकि, दूसरे कांस्टेबल द्वारा कैप्चर की गई वीडियोग्राफी की जांच से पता चला कि शरण कुमार ने सीजर मेमो में इसे दर्ज किए बिना चुपके से परिसर से एक डुप्लीकेट रोलेक्स घड़ी ले ली थी. ऐसे में यह सौंपी गई प्रॉपर्टी से जुड़े प्रोसीजर का उल्लंघन था.
जिसके बाद इंटरनल वेरिफिकेशन के बाद, फिल्म नगर पुलिस ने क्राइम नंबर 703/2025 में BNS के सेक्शन 316(5) के तहत एक नया केस दर्ज किया. कांन्स्टेबल, जो अभी फिल्म नगर पुलिस स्टेशन में SHO मोबाइल ड्राइवर के तौर पर अटैच है. फिलहाल उसे 28 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










