
हैकर के अकाउंट से चकमा खा गया Google, 23 लाख रुपये कर दिए ट्रांसफर, ऐसे खुला राज
AajTak
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक सनसनीखेज मामला आया है जहां हैकर ने गूगल के साथ ही फ्रॉड कर दिया. गूगल ने एक हैकर के अकाउंट में 23 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए और उसे पता तक न चला.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक सनसनीखेज मामला आया है जहां एक हैकर ने गूगल के साथ ही फ्रॉड कर दिया. गूगल ने एक हैकर के अकाउंट में 23 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए और उसे पता तक न चला. (मुंबई से शिवशंकर तिवारी की रिपोर्ट) मुंबई में कांदीवली साइबर पुलिस ने एक मामले का भंडाफोड़ करते हुए समता नगर स्थित उत्तर प्रादेशिक विभाग, साइबर सेल ने मैकेनिकल इंजीनियर ललित रघुनाथ देवकर को अकाउंट हैक कर दूसरे अकाउंट से अपने अकाउंट में पैसे मंगाने के मामले में गिरफ्तार किया है. उसके अकाउंट से 20 लाख रुपये जब्त किए गए हैं. साइबर सेल की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सरला वसावे के अनुसार, शिकायतकर्ता मलाड पूर्व के डिंडोशी इलाके के रहवासी अशीष भाटिया नामक व्यक्ति हैं जो पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












