
'हेवी मेकअप, हिब्रू एक्सपर्ट और बोल्ड तस्वीरें', हनीट्रैप में फंसाकर इजरायली सैनिकों से सीक्रेट निकलवा रहा ईरान!
AajTak
हमास और इजरायल के बीच बीते दो महीनों से जंग जारी है. इजरायली सेना हमास को कुचलने के लिए सभी तरीके आजमा रही है लेकिन हमास भी कमजोर नहीं है. हमास इजरायली सैनिकों से संवेदनशील जानकारी निकलवाने के लिए ईरान का सहारा ले रहा है. इसके लिए ईरानी महिलाएं हनीट्रैप का जाल बिछा रही है.
इजरायल-हमास युद्ध के बीच खुलासा हुआ है कि ईरान इजरायली सैनिकों को हनीट्रैप में फंसाकर खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए लड़कियों का इस्तेमाल किया. लंदन स्थित न्यूज आउटलेट ईरान इंटरनेशनल ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि ईरान ने इस काम के लिए उत्तरी शहर मशाद में हिब्रू बोलने वाली महिलाओं के एक समूह को काम पर लगाया था. इन महिला एजेंटों ने इजरायली सैनिकों को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर उन्हें हनीट्रेप में फंसाने की कोशिश की.
रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी महिलाओं को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने ट्रेनिंग दी. उन्हें हिब्रू भाषा की अच्छी ट्रेनिंग दी गई है और बताया गया कि सोशल मीडिया के जरिए कैसे इजरायली सैनिकों से संपर्क कर उनसे जानकारी निकलवानी है. वो सैनिकों को फंसाने के लिए अश्लील वीडियो और तस्वीरें भेजती थीं.
'हेवी मेकअप, न्यूड तस्वीरें...'
महिलाओं ने सैनिकों को फंसाने के लिए नकली नाम और प्रोफाइल का इस्तेमाल किया लेकिन जो तस्वीरें और वीडियो भेजे गए, वो बिल्कुल असली थे. कुछ तस्वीरों और वीडियो में महिलाए टोपी पहने हुए और हैवी मेकअप लगाए दिखीं तो कुछ में वो कम कपड़े पहने या फिर बिल्कुल न्यूड दिख रही थीं.
कथित तौर पर लगभग 22 अलग-अलग प्रोफाइलें बनाई गईं. इनमें से दो महिलाओं की पहचान कर ली गई है. दोनों ही महिलाएं मशाद शहर की हैं जिनके नाम समीरा बागबानी तर्शिजी और हनियाह गफरियान हैं.
इस बात का खुलासा करने वाले समाचार आउटलेट ने कहा है कि महिलाओं ने हनीट्रैप के जरिए जो जानकारी हासिल की, उसे हमास तक पहुंचाया दिया गया था. हमास भी इजरायली सैनिकों से जानकारी निकलवाने के लिए हनीट्रैप का सहारा लेता रहा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











