
हेलमेट की जगह सिर पर पहन ली कढ़ाही, बेंगलुरु की ट्रैफिक में दिखा ये नजारा, Video
AajTak
बेंगलुरु से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक पर पीछे बैठा एक शख्स हेलमेट की जगह सिर पर ‘कढ़ाही’ रखे हुए दिखाई देता है. यह अनोखा नजारा देखकर लोग हैरान भी हैं और हंसी भी रोक नहीं पा रहे हैं.
बेंगलुरु से एक अजीबो-गरीब वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. वीडियो में दिखता है कि ट्रैफिक जाम के बीच एक बाइक सवार अपने साथी को पीछे बैठाकर चला रहा है, और पीछे बैठा व्यक्ति सिर पर हेलमेट की जगह एक बड़ी कढ़ाही रखे हुए है. यह नजारा बेंगलुरु के रूपेना अग्रहरा इलाके का बताया जा रहा है. यह क्लिप सबसे पहले Karnataka Portfolio ने X पर पोस्ट की थी, जो बाद में अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गई.
वीडियो, जिसे पीछे से आ रही एक गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने कैमरे में कैद किया था, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें साफ दिखता है कि शख्स के सिर पर कढ़ाही रखी हुई है.
दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब किसी ने हेलमेट की जगह अजीबो-गरीब चीज पहनकर सुर्खियां बटोरी हों. इससे पहले भी कई मजेदार वीडियो वायरल हो चुके हैं.किसी ने सिर पर बाल्टी रख ली, तो किसी ने क्रिकेट का हेलमेट पहनकर बाइक चलाना शुरू कर दिया.
ऐसे वीडियो भले ही लोगों को हंसा दें, लेकिन ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इस तरह के ‘जुगाड़ू हेलमेट’ जानलेवा साबित हो सकते हैं और चालान कटने से भी नहीं बचा सकते.
देखें वायरल वीडियो
'जब जिंदगी आपको चालान दे, तो कढ़ाही निकाल लो'

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












