हेरिटेज साइट या ब्लैकबोर्ड? हुमायूं के मकबरे की दीवारों पर गंदी हरकत कैमरे में कैद, लोग बोले–शर्म करो
AajTak
दिल्ली का ऐतिहासिक हुमायूं का मकबरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बार वजह इसकी खूबसूरती नहीं, बल्कि लोगों की लापरवाही और असंवेदनशीलता है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग इस यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की दीवारों को ऐसे खुरचते नजर आ रहे हैं, जैसे वो कोई स्कूल का ब्लैकबोर्ड हो.

यह चौंकाने वाला वीडियो सबसे पहले r/IndianCivicFails रेडिट पर पोस्ट किया गया. वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने कैप्शन में लिखा – ये लोग हुमायूं के मकबरे को एक ब्लैकबोर्ड की तरह ट्रीट कर रहे हैं.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग स्मारक की दीवारों पर अपने नाम लिख रहे हैं और वहां की दीवार को खुरच रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि कुछ तो एक-दूसरे के कंधों पर चढ़कर दीवार के ऊपर तक अपना नाम लिखने की कोशिश कर रहे हैं.
रेडिट पर शेयर हुआ वीडियो
‘500 साल पुरानी धरोहर के साथ खिलवाड़’
वीडियो पोस्ट करने वाले शख्स ने लिखा – “मैं हाल ही में हुमायूं के मकबरे गया था और वहां का नजारा देखकर हैरान रह गया. यह जगह लगभग 500 साल पुरानी है और एक यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है. इसके बावजूद लोग इसे स्कूल की डेस्क की तरह ट्रीट कर रहे हैं. यह नजारा देखकर मन बेहद दुखी हुआ.”

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.