
हेमा मालिनी पर बयान देकर फंसे कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला! चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस
AajTak
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला एक अप्रैल को हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के कैथल स्थित एक गांव में INDIA गठबंधन के उम्मीदवार के सुशील गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने बीजेपी नेता और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी को लेकर विवादित बयान दिया था.
चुनाव आयोग ने मंगलवार को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है. चुनाव आयोग ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे से अपने नेताओं द्वारा सार्वजनिक सभाओं के दौरान महिलाओं के सम्मान और प्रतिष्ठा को बनाए रखने की सलाह का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों पर भी प्रतिक्रिया मांगी है.
पीटीआई के मुताबिक दोनों कांग्रेस नेतओं को अपना-अपना जवाब चुनाव आयोग को सौंपने को कहा गया है. सुरजेवाला को जहां 11 अप्रैल शाम तक जवाब देने को कहा गया है तो वहीं खड़गे को 12 अप्रैल शाम तक का समय दिया गया है. चुनाव आयोग के नोटिस पर सुरजेवाला ने कहा कि बिना तारीख वाला वीडियो छेड़छाड़ कर पोस्ट किया गया था. उनका इरादा कभी भी बीजेपी सांसद का अपमान करना या ठेंस पहुंचाने का नहीं था.
बता दें कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला एक अप्रैल को हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के कैथल स्थित एक गांव में INDIA गठबंधन के उम्मीदवार के सुशील गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने बीजेपी नेता और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी को लेकर विवादित बयान दे डाला. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की.
उधर, सुरजेवाला की टिप्पणी पर सांसद हेमा मालिनी ने कहा था कि उन्हें (सुरजेवाला) जो भी टिप्पणी करनी है, उन्हें करने दीजिए. जनता मेरे साथ है. उनके टिप्पणी करने से क्या होगा? मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता. विपक्ष का काम ही बयानबाजी करना है. वे मेरे लिए अच्छी बात नहीं करेंगे. रणदीप सुरजेवाला ने जो भी कहा है, मुझे उससे फर्क नहीं पड़ता. मैंने अपना काम किया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












