
हेमंत सोरेन ने बजट सत्र में भाग लेने के लिए याचिका दायर की, PMLA कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
AajTak
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने जेल में बंद होने के बाद पीएमएलए कोर्ट में याचिका दायर कर 23 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति मांगी है. इस मामले में पीएमएलए कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार होने के बाद वह 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में हैं.
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने जेल में बंद होने के बाद पीएमएलए कोर्ट में याचिका दायर कर 23 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति मांगी है. इस मामले में पीएमएलए कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार होने के बाद वह 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में हैं. सोरेन 13 दिनों तक ईडी की रिमांड पर भी थे.
यह भी पढ़ें: 'झारखंडी योद्धा हेमंत सोरेन के साथ है AAP...', सीएम केजरीवाल ने कल्पना सोरेन से की फोन पर बातचीत
इससे पहले पीएमएलए कोर्ट ने सोरेन को 5 फरवरी को विश्वास मत में भाग लेने की इजाजत दी थी. हेमंत सोरेन ने एक बार फिर पीएमएलए कोर्ट से उन्हें बजट सत्र में विधायक के तौर पर कार्यवाही का हिस्सा बनने की इजाजत मांगी है.
पीएमएलए कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद झारखंड विधानसभा के आगामी बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति मांगने वाली सोरेन की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. सोरेन की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने प्रत्यक्ष रूप से बहस की, जबकि ज़ोहेब हुसैन ईडी की ओर से उपस्थित हुए. याचिका में कहा गया है कि 3 फरवरी को अदालत ने सोरेन को अनुमति दी थी और इससे पहले भाजपा विधायक ढुल्लू महतो और नलिन सोरेन को भी इसी तरह की स्थिति में विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दी गई थी.
ईडी के वकील ने तर्क दिया कि न्यायिक हिरासत के दौरान संवैधानिक अधिकार निलंबित हो जाते हैं और ट्रायल कोर्ट को इस मामले में कोई आदेश नहीं देना चाहिए. 27 फरवरी को सदन में वार्षिक वित्तीय बजट रखा जाएगा.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











