
हेमंत सोरेन गिरफ्तार, अब अरविंद केजरीवाल का कर रहे पीछा, बोलीं ममता बनर्जी
AajTak
पश्चिम बंगाल क मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कर्मियों के लिए फंड नहीं दिए जाने का विरोध कर रही हैं. आरोप है कि 21 लाख कर्मियों को उनका मेहनताना दिया जाना है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खुद 21 फरवरी को तमाम कर्मियों को भुगतान करेगी. इस दौरान स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव भी मौजूद रहे और उन्होंने विपक्षी नेताओं से एकजुट होकर लड़ने की अपील की.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मनरेगा कर्मियों के लिए फंड जारी नहीं करने को लेकर धरना दिया है. उन्होंने ऐलान किया कि राज्य सरकार खुद सभी कर्मियों को पैसे देगी. साथ ही सीएम ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया और कहा कि वह एक आदिवासी नेता हैं लेकिन उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है. वे अब अरविंद केजरीवाल का पीछा कर रहे हैं."
ममता बनर्जी की रैली में स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव भी पहुंचे. उन्होंने तमाम विपक्षी नेताओं से एकजुट होकर लड़ने की अपील की है. उन्होंने कहा कि देश में एनआरसी और सीएए लागू ना होने दें. वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के केंद्र सरकार के खिलाफ धरने में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे थे. सीएम ममता मनरेगा कर्मचारियों के लिए फंड नहीं दिए जाने का विरोध कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: ममता ने फंड के बकाए को लेकर खोला केंद्र के खिलाफ मोर्चा, रातभर धरने पर बैठीं
सरकार एजेंसी की, एजेंसी द्वारा और एजेंसी के लिए'
ममता बनर्जी पिछले 48 घंटे से धरने पर हैं और वह केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कर्मियों को फंड जारी करने की मांग कर रही हैं. उन्होंने कहा, "बीजेपी लोकतंत्र का सम्मान नहीं करती. संविधान खतरे में है. ये सरकार एजेंसी की है, एजेंसी द्वारा और एजेंसी के लिए है." उन्होंने राज्य सरकार की तरफ से कर्मियों को पैसे देने का ऐलान किया है. उनकी सरकार 21 फरवरी को 100 दिन के काम से वंचित 21 लाख लोगों को पैसा देगी. वह पैसा उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा. सीएम ने शनिवार को धरने की समाप्ती पर इसका ऐलान किया.
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी के बयान पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश की प्रतिक्रिया , बोले- 'भाजपा को हराना है तो एक साथ आना होगा...'

भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.








