
'हेमंत सोरेन के पास बहुमत नहीं, 48 में से सिर्फ 42 विधायकों के साइन', BJP सांसद निशिकांत दुबे का दावा
AajTak
निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन के साथ उनके विधायक नहीं हैं. चंपई सोरेन के पास बहुमत नहीं है क्योंकि JMM के पास 48-49 MLA हैं, लेकिन वो सिर्फ 42-43 विधायकों का ही सिग्नेचर ले पाए हैं. कई नेता तो हेमंत की बैठक में भी मौजूद नहीं थे.
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि उनके पास कई बेनामी संपति हैं. उनके पास 6 BMW हैं, जिसको कैश पैसे में खरीदा गया है. अभी JMM में इतनी खटपट है कि बसंत सोरेन खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं सीता सोरेन का हक बनता है कि वह मुख्यमंत्री बनें खेल अभी काफी बाकी है.
निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि JMM के 48-49 MLA हैं, लेकिन वो सिर्फ 42-43 विधायकों का ही सिग्नेचर ले पाए हैं. सीता सोरेन, रामदास सोरेन बैठक में नहीं थे. कांग्रेस के कई नेता बैठक में नहीं थे. मुझे लगता है कि इनके पास MLA नहीं है चंपई सोरेन के पास बहुमत नहीं है.
हम JMM के साथ सरकार नहीं बनाएंगे: निशिकांत
वहीं जेएमएम के साथ सरकार बनाने को लेकर बीजेपी सांसद ने कहा कि बीजेपी भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर कभी सरकार नहीं बनाएगी. JMM का हाथ पूरी तरीके से भ्रष्टाचार में सना हुआ है. हम हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहते हैं और हम चुनाव के लिए जाएंगे.
अभी चुनाव हुए तो बीजेपी 400 पार जाएगी: बीजेपी सांसद
उन्होंने कहा, मोदी जी कहते हैं ना खाऊंगा-ना खाने दूंगा. मोदी जी आज देश में नहीं पूरे विश्व में भी लोकप्रिय नेता हैं. आज अगर चुनाव हुए तो बीजेपी लोकसभा चुनाव में 400 के पार सीटें पाएगी. झामुमो का समूल नास कैसे हो हम उसके लिए काम करते रहेंगे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









