
हेमंत नगरालेः नक्सली इलाके से की थी करियर की शुरुआत, मुंबई हमले में बचाई थी कई लोगों की जान
AajTak
अपने करियर के दौरान उन्हें कई सम्मान मिले. लेकिन राष्ट्रपति का पुलिस पदक, विशेश सेवा पदक और आंतरिक सुरक्षा पदक उनकी बड़ी उपलब्धि है. 1987 में आईपीएस बनने के बाद उनकी पहली तैनाती 1989-92 में नक्सल प्रभावित चंद्रपुर जिले में एएसपी राजुरा के रूप में हुई थी.
मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह का तबादला हो जाने के बाद उनकी जगह हेमंत नगराले ने ले ली है. उन्होंने मुंबई पुलिस के कमिश्नर का पदभार संभाल लिया है. पुलिस कमिश्नर पद पर आसीन होने के बाद हेमंत नगराले ने कहा कि मुंबई पुलिस की छवि धूमिल हुई है. हम इस मुश्किल का समाधान निकालेंगे. नगराले महाराष्ट्र कैडर के 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं. हेमंत नगराले ने भद्रवती, जिला चंद्रपुर के जेडपी स्कूल में 6वीं कक्षा तक पढ़ाई की. उसके बाद नागपुर में पटवर्धन हाई स्कूल से शिक्षा पाई. स्नातक के लिए बीआरसीई नागपुर (अब वीएनआईटी) का रुख किया और वहां से बीई (मैकेनिकल) किया. बाद में पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए वे JBIMS मुंबई गए और वहां से उन्होंने मास्टर ऑफ फाइनेंस मैनेजमेंट किया.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











