
हेमंत कैबिनेट में JMM के 5, कांग्रेस के 4 और RJD के 1 मंत्री होंगे, शपथ से पहले आ गई लिस्ट
AajTak
झारखंड में आज हेमंत कैबिनेट का विस्तार हो रहा है जिसमें कई विधायक मंत्री के रूप में शपथ लेंगे. आरजेडी से संजय प्रसाद यादव शपथ लेंगे जो गोड्डा से तीसरी बार विधायक बने हैं. उन्होंने बीजेपी के अमित मंडल को हराया था. संजय प्रसाद को लालू परिवार का करीबी माना जाता है.
झारखंड में हेमंत सोरेन आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दोपहर 12.30 बजे राजभवन में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.
जो विधायक आज मंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे उनमें सहयोगी दलों कांग्रेस और आरजेडी के विधायक भी शामिल हैं. आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के 5, कांग्रेस के 4 और RJD कोटे से 1 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे.
आरजेडी से संजय प्रसाद यादव शपथ लेंगे जो गोड्डा से तीसरी बार विधायक बने हैं. उन्होंने बीजेपी के अमित मंडल को हराया था. संजय प्रसाद को लालू परिवार का करीबी माना जाता है.
कांग्रेस से ये विधायक लेंगे शपथ
1- राधा कृष्ण किशोर- पलामू के छतरपुर से चुनाव जीते हैं और पहले भी कई बार विधायक रहे. अविभाजित बिहार में भी विधायक रहे हैं. (एससी) समुदाय से आते हैं.
2- दीपिका पांडे सिंह - दूसरी बार की विधायक हैं और हेमंत मंत्रिमंडल में पहले भी मंत्री रह चुकी हैं. वह गोड्डा जिले के महागामा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










