
हेनरी किसिंजर: भारत का दुश्मन, चीन का दोस्त... ड्रैगन का खत्म कराया था बायकॉट, किए थे बीजिंग के 100 दौरे
AajTak
किसिंजर, जो इस साल मई में 100 साल के हो गए, 1971 में अपनी सफल पिंग-पोंग कूटनीति के बाद से बीजिंग में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति बने रहे. उन्होंने कम्युनिस्ट चीन को उसके वैचारिक गुरु तत्कालीन सोवियत संघ के खिलाफ खड़ा कर दिया, जिससे उस समय शीत युद्ध के दौरान शक्ति का संतुलन बिगड़ गया.
सत्तर के दशक की शुरुआत से अमेरिका-चीन संबंधों के वास्तुकार माने जाने वाले हेनरी किसिंजर का 100 साल की उम्र में बुधवार को कनेक्टिकट में उनके घर पर निधन हो गया. चीन ने पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर के निधन पर गुरुवार को शोक व्यक्त करते हुए उन्हें बीजिंग और वाशिंगटन के बीच संबंधों का अग्रणी निर्माता बताया. बीजिंग ने किसिंजर को चीनी लोगों का 'डियर ओल्ड फ्रेंड' बताया. हेनरी किसिंजर के पिंग-पोंग डिप्लोमेसी का एक प्रमुख लाभार्थी चीन था.
उन्होंने ही अपनी कूटनीति से 1971 में अमेरिका और चीन के रिश्तों पर जमें बर्फ को पिघलाने में अहम भूमिका निभाई थी. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने अमेरिकी समकक्ष जो बाइडन को किसिंजर की मृत्यु पर शोक संदेश भेजा. हेनरी किसिंजर ने अपने जीवनकाल में 100 से अधिक बार चीन का दौरा किया. बीजिंग उनका स्वागत रेड कार्पेट बिछाकर करता था. उनकी सबसे हालिया बीजिंग यात्रा इस साल जुलाई के अंत में हुई थी, ताकि सिएटल में शी जिनपिंग और जो बाइडन के बीच शिखर सम्मेलन का मार्ग प्रशस्त किया जा सके.
किसिंजर, जो इस साल मई में 100 साल के हो गए, 1971 में अपनी सफल पिंग-पोंग कूटनीति के बाद से बीजिंग में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति बने रहे. उन्होंने कम्युनिस्ट चीन को उसके वैचारिक गुरु तत्कालीन सोवियत संघ के खिलाफ खड़ा कर दिया, जिससे उस समय शीत युद्ध के दौरान शक्ति का संतुलन बिगड़ गया. माओत्से तुंग से लेकर शी जिनपिंग तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सफल नेताओं ने अमेरिका के साथ चीन के संबंधों पर मार्गदर्शन के लिए हेनरी किसिंजर की ओर रुख किया, जिससे बीजिंग को दुनिया में अपने आर्थिक और राजनयिक प्रभाव का विस्तार करने में मदद मिली.
अमेरिका-चीन के रिश्तों में बाई खटास तो एक्टिव हुए किसिंजर
पिछले 10 वर्षों में अमेरिकी नेताओं ने चीन को एक बड़े खतरे के रूप में पहचानना शुरू किया. क्योंकि वह अमेरिका के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और प्रमुख सैन्य शक्ति के रूप में उभरा है. इस दौरान दोनों देशों के संबंधों में ताइवान को लेकर तल्खी भी देखने को मिली.
शी जिनपिंग ने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन सहित बीजिंग दौरे पर आए अन्य अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से परहेज किया. हालांकि, वह गत जुलाई में हेनरी किसिंजर से मिलने के लिए बीजिंग में डियाओयुताई राज्य अतिथि गृह गए और चीन-अमेरिका संबंधों को सुधारने के लिए उनकी मदद मांगी.'मुझे चीनी पसंद हैं, मैं उनकी संस्कृति से प्रभावित हूं'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











