
'हुमायूं का मकबरा हिंदुओं का...', ब्रिटिश अखबार ने क्या छापा कि आया निशाने पर
AajTak
ब्रिटेन के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं. उनके भारत दौरे से कुछ दिनों पहले ब्रिटेन के एक अखबार ने अपने लेख में कुछ ऐसी बातें लिख दी हैं जिससे भारत में यूजर्स भड़क गए हैं.
जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भारत आ रहे हैं. भारतीय मूल के ऋषि सुनक के भारत आने को लेकर ब्रिटेन की मीडिया लगातार कवरेज कर रही है. इसी बीच ब्रिटेन के एक प्रमुख अखबार के एक लेख से विवाद खड़ा कर दिया है. अखबार संडे टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में हुमायूं के मकबरे को 'हिंदुओं का आध्यात्मिक स्थल' कह दिया जिसे लेकर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.
रिपोर्ट में लिखा गया, 'उम्मीद है कि भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक हिंदुओं के आध्यात्मिक स्थल हुमायूं का मकबरा जाएंगे.'
संडे टाइम्स में यह लेख बीते हफ्ते शनिवार को प्रकाशित हुआ था जिसका शीर्षक था- 'ऋषि सुनक और कीर स्टार्मर के लिए गर्मियां खत्म हो गई हैं, लेकिन वे अभी भी समुंदर किनारे ही हैं.'
लेख में सुनक और स्टार्मर के बीच अगले आम चुनावों को लेकर प्रतिस्पर्धा की बात की गई थी. स्टार्मर लेबर पार्टी के नेता हैं और सुनक कंजर्वेटिव पार्टी से प्रधानमंत्री चुनकर आए हैं.
क्या लिखा था संडे टाइम्स ने?
संडे टाइम्स ने अपने लेख में लिखा था, 'ऋषि सुनक सप्ताह के अंत में भारत पहुंचेंगे जहां वह विश्व नेताओं की जी20 बैठक में भाग लेंगे. उम्मीद है कि ब्रिटेन के पहले एशियाई मूल के प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा. ऋषि के एक सहयोगी ने कहा कि सड़कों पर ऋषि की तस्वीरें लगी होंगी. यह उनके लिए बहुत बड़ी बात है. कुछ सूत्रों का यह भी कहना है कि ऋषि सुनक को स्थानीय फैंस घेर सकते हैं.'

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











