
हुंडई ने ये मेडिकल उपकरण देने का किया ऐलान, कहा- संकट के इस दौर में देश के साथ
AajTak
कोरोना महामारी की वजह से देश संकट के दौर से गुजर रहा है. अब देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑटो कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. संकट की इस घड़ी में हुंडई कंपनी ने कई तरह के मेडिकल उपकरण देने का ऐलान किया है.
कोरोना महामारी की वजह से देश संकट के दौर से गुजर रहा है. अब देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑटो कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. संकट की इस घड़ी में हुंडई कंपनी ने कई तरह के मेडिकल उपकरण देने का ऐलान किया है. जिसकी अभी अस्पतालों में सख्त जरूरत है. हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (एचएमआईएफ) ने बताया कि वह इस हफ्ते ऑक्सीजन और संबंधित उपकरणों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की एक पहल शुरू करेगी. यह पहल दिल्ली, तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में शुरू की जाएगी, जो कोविड-19 महामारी की गंभीर चपेट में हैं. इस कड़ी में कंपनी की ओर से 30 हाय फ्लो नेसल ॲाक्सीजन मशीन (HFNO) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भेंट दी गईं. इस मशीन से मरीज को 60 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन दे सकते हैं. गडकरी इस मशीन को नागपुर और विदर्भ के ग्रामीण अस्पतालों को सौंपेंगे.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











