
हिसार: DSP गीतिका जाखड़ और उनके भाई पर चाचा से मारपीट का आरोप, प्रॉपर्टी बनी वजह
AajTak
अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पहलवान और डीएसपी गीतिका जाखड़ और उनके भाई बलराम पर मारपीट का आरोप लगा है. ये आरोप उनके ही चाचा प्रकाशवीर ने लगाया है. वहीं, बलराम ने भी अपने चाचा पर मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस का कहना है कि ये पारिवारिक विवाद है.
अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पहलवान गीतिका जाखड़ (Geetika Jakhar) और उनके भाई बलराम जाखड़ (Balram Jakhar) पर मारपीट का आरोप लगा है. ये आरोप उनके ही चाचा प्रकाशवीर ने लगाया है. हरियाणा के अग्रोहा की रहने वालीं गीतिका इन दिनों फतेहाबाद में डीएसपी हैं. वहीं, उनके भाई बलराम नायब तहसीलदार हैं. उनके चाचा प्रकाशवीर ने दोनों पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. वहीं, इस मामले में संपत्ति विवाद होने की बातें भी सामने आ रहीं हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











