
हिसार: दूध बेचने वाली महिला की बेटी बनी ISS, ऑल इंडिया में प्राप्त की 12वीं रैंक
AajTak
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में हरियाणा के हिसार की बेटी ने देश में 12वीं रैंक प्राप्त की है.
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में हरियाणा के हिसार की बेटी ने देश में 12वीं रैंक प्राप्त की है. बिना कोचिंग के इस परीक्षा में सफलता पाने वाली हिसार की कल्पना के घर बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई है. कल्पना के इस चयन होने पर उसके घर आजाद नगर क्षेत्र में मिठाई बांटकर खुशी जताई गई. कल्पना की मां राजबाला की खुशी का ठिकाना नहीं है. उनका कहना है कि बेटी ने परिवार का ही नहीं, बल्कि 12वीं रैंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है. उन्होंने बताया कि बेटी बचपन से ही काफी होशियार थी. आज उसकी मेहनत और लगन का नतीजा है, जो इस परीक्षा में पास होकर 12वां स्थान हासिल किया है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












