
हिल्सा मछली, आम और रसगुल्ले... बांग्लादेशी PM शेख हसीना ने त्रिपुरा CM के लिए भेजे उपहार
AajTak
त्रिपुरा सीएम ने 23 जून को अगरतला-अखौरा आईसीपी के माध्यम से 23 जून को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को 500 किलोग्राम अनानास उपहार के रूप में भेजे थे. इसके बदले में अब बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने भी त्रिपुरा सीएम के लिए उपहार भेजे हैं.
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गुरुवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को सद्भावना उपहार के रूप में 50 किलो हिल्सा मछली, 50 किलो रसगुल्ले और 400 किलो आम भेजे. यह उपहार साहा द्वारा 23 जून को हसीना को 500 किलो अनानास भेंट किए जाने के जवाब में दिया गया.
अगरतला में अखौरा एकीकृत चेकपोस्ट पर बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग के अधिकारियों ने यह खेप प्राप्त की और जल्द ही इसे औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री को सौंप दिया जाएगा. अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग के प्रथम सचिव और चांसरी के प्रमुख मोहम्मद रेजाउल हक चौधरी ने बताया कि उपहारों के इस आदान-प्रदान का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और दोनों पड़ोसी देशों के बीच आपसी समझ को बढ़ाना है.
उन्होंने कहा, "यह वाकई खुशी का दिन है क्योंकि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा और त्रिपुरा के लोगों को प्रसिद्ध बांग्लादेशी हरिभंगा आम, हिल्सा मछली और रसगुल्ला भेजा है. बांग्लादेश और त्रिपुरा के बीच संबंध ऐतिहासिक हैं, जो 1971 से पहले के हैं. हम त्रिपुरा के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखते हैं और भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध बहुत गहरे हैं. आने वाले दिनों में दोनों देश त्रिपुरा के साथ मिलकर इस रिश्ते को और विकसित और मजबूत करेंगे."
23 जून को सीएम ने बांग्लादेशी पीएम के लिए भेजे थे आम
बता दें कि त्रिपुरा सीएम ने 23 जून को अगरतला-अखौरा आईसीपी के माध्यम से 23 जून को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को 500 किलोग्राम अनानास उपहार के रूप में भेजे थे. त्रिपुरा बागवानी विभाग के सहायक निदेशक के मुताबिक, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने सद्भावना के तौर पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को रानी किस्म के अनानास भेजे.
दरअसल, राज्य के चारों ओर फैले 8,800 हेक्टेयर पहाड़ी बागों में, त्रिपुरा दो प्राथमिक किस्मों, केव और क्वीन, के 1.28 लाख टन अनानास का सालाना उत्पादन करता है. कई वर्षों से, राज्य ने कई देशों और भारतीय राज्यों को नींबू और अनानास का निर्यात किया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









