
हिम्मत को सलाम- डेढ़ साल का मासूम कुएं में गिरा, बचाने के लिए बुआ ने लगा दी छलांग
AajTak
गरियाबंद में डेढ़ साल का मासूम बच्चा खेलते-खेलते गहरे कुएं में गिर गया. यह देख बच्चे की बुआ ने कुएं में छलांग लगा दी और अपने भतीजे को बचा लिया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रस्सी कुएं में फेंकी और गायत्री बच्चे को लेकर ऊपर आ गई. उस दौरान बच्चे की सांसें थम सी गईं थीं.
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में डेढ़ साल का मासूम बच्चा खेलते-खेलते गहरे कुएं में गिर गया. यह देखकर बच्चे की बुआ ने कुएं में छलांग लगा दी और अपने मासूम भतीजे को बचा लिया. कुएं में गिरने से बच्चे की सांसें बंद हो गई थीं. तुरंत ही बुआ ने अपने मुंह से सांस दी और मासूम की सांसें चलने लगीं.
हालांकि, इस दौरान युवती का पैर टूट गया. पूरे इलाके में बुआ की जांबाजी की चर्चा हो रही है. यह घटना केरेगांव की है. शाम के समय हर्ष ध्रुव खेल रहा था. घर पर कोई भी पुरुष नहीं था. बच्चे की मां और घर के अन्य सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे. इसी दौरान बच्चे की दादी को कुएं में जोर से गिरने की आवाज आई. तब जाकर उसने देखा कि हर्ष कुएं में गिर गया है.
बुआ ने कुएं में कूदकर मासूम बच्चे की बचाई जान
इसके बाद चीख पुकार मच गई. बच्चे की मां भी मौके पर पहुंची. मगर, उसकी भी हिम्मत नहीं हुई कि वह कुएं में कूद जाए. इस बीच बच्चे की बुआ गायत्री ध्रुव ने कुएं में छलांग लगा दी. वहां जाकर उसने बच्चे को तलाशा और मासूम मिल गया. अपनी जान जोखिम में डालकर गायत्री ने अपने भतीजे को बचा लिया.
भतीजे को बचाने के दौरान गायत्री का पैर टूट गया
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रस्सी कुएं में फेंकी और गायत्री बच्चे को लेकर ऊपर आ गई. उस दौरान बच्चे की सांसें नहीं चल रही थीं. बुआ गायत्री ने बच्चे को उल्टा किया और पेट दबाया. उसके मुंह से काफी पानी निकला और अपने मुंह से सांसें दीं फिर मासूम की सांसे चलने लगीं.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










