
हिमाचल में मुसीबत बनी बारिश! शिमला, मंडी, कांगड़ा समेत 18 जगहों पर लैंडस्लाइड का खतरा, 259 सड़कें बंद
AajTak
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने 22 भूस्खलन संवेदनशील क्षेत्रों में से 18 के लिए चेतावनी जारी की है. राज्य के लगभग 130 इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जलापूर्ति भी प्रभावित है. 259 सड़कें बंद हो गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुए हैं.
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मौसम विभाग (IMD) ने भूस्खलन की चेतावनी जारी की है. राज्य में भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील 22 में से 18 स्थानों के लिए आईएमडी ने चेतावनी जारी की है. इन स्थानों पर वर्तमान में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. लगातार बारिश के कारण लगभग हिमाचल प्रदेश के 130 इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है और पूरे राज्य में जलापूर्ति प्रभावित हुई है. फ्लैश फ्लड, लैंडस्लाइड की वजह से मलबा गिरने और तेज बारिश के कारण होने वाले भू-कटाव की घटनाओं के कारण राज्य में 259 सड़कों को बंद करना पड़ा है.
बारिश की वजह से बिजली बाधित हुई तो इसका जलापूर्ति पर भी देखना को मिला. पूरे प्रदेश में जलापूर्ति प्रभावित हुई है.
एक्शन में सुक्खू सरकार
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मौसम विभाग के द्वारा बारिश का रेड अलर्ट जारी करने के बाद मंडी, कांगड़ा, सोलान और सिरमौर जिलों के प्रशासन को 30 जून को स्कूल को बंद रखने का निर्देश दिया.
मंत्री जगत सिंह नेगी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मानसून को लेकर पहले ही बैठक की गईं थी, आज (सोमवार) को उसी के संदर्भ में समीक्षा बैठक की. इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और तैयारियों की समीक्षा की गई. जहां और तैयारियों की ज़रूरत है, उसे लेकर निर्देश दिए गए हैं.
जान-माल का नुकसान, रेल सेवाएं प्रभावित

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








