
हिमाचल में भारी बारिश का कहर, नदियों में उफान, पानी के बहाव के बीच ढह गया रेलवे पुल
AajTak
Himachal Rainfall Alert: हिमाचल प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है. इस बीच बारिश के चलते पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला रेलवे का चक्की पुल (Chakki Bridge) बह गया है.
Himachal Pradesh Heavy Rainfall: हिमाचल प्रदेश में लगतार हो रही बारिश कहर बरपा रही है. भारी बारिश के चलते पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला रेलवे का चक्की पुल (Chakki Bridge) बह गया है. उफनती चक्की नदी में एतिहासिक पुल ताश के पत्तों की तरह समा गया है. वहीं, बारिश के चलते जगह-जगह लैंडस्लाइड यानी भूस्खलन हो रहा है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित है.
भारी बारिश के बीच जगह-जगह भूस्खलन होने से मलबे की चपेट में आकर कई मकानों को नुकसान पहुंचा है. धर्मशाला-कांगड़ा एनएच पर सकोह में भी मलबा गिरने से तीन घंटे मार्ग बंद रहा. जिला मंडी में पधर-जोगिंद्रनगर वाया नौहली मार्ग पर भी पहाड़ का मलबा गिरने से यातायात प्रभावित है.
वहीं, भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के चंबा भरमौर पठानकोट राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर सड़क धंसने के कारण एक बस खाई में गिरने से बाल-बाल बची. चंबा के डलहौजी से पटियाला जाने वाली बस आज यानी शनिवार सुबह सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण खाई में गिरने से बच गई.
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. IMD ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है.
Himachal Pradesh | Heavy rainfall likely in Kangra, Chamba, Bilaspur, Sirmaur, and Mandi districts at isolated places during the next 2-3 hours: IMD pic.twitter.com/V0VfkI3311
भारी बारिश की स्थिति में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने की संभावना है. ऐसे में लोगों के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है. स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









