
हिमाचल, पंजाब और हरियाणा की टूरिस्ट सिटीज तक पहुंची LPG संकट की आंच, गैस एजेंसी वाले बोले- कंपनियां कमर्शियल सिलेंडर्स की बॉटलिंग ही नहीं कर रहीं
AajTak
पश्चिम एशिया में जारी भीषण जंग के कारण भारत की ऊर्जा सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष ने देश में कमर्शियल एलपीजी (LPG) की भारी कमी पैदा कर दी है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के होटल-रेस्टोरेंट संचालकों ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की गुहार लगाई है.
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बुरी तरह ठप हो गई है, जिसकी आंच अब भारत तक पहुंच गई है और एलपीजी की आपूर्ति को लेकर पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा की प्रमुख पर्यटन शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी हो गई है. होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग व्यवसाय ठप होने की कगार पर पहुंच गए हैं. दरअसल, पश्चिम एशिया युद्ध के कारण समुद्री यातायात बाधित होने से भारत की गैस आयात प्रणाली चरमरा गई है, जिसके चलते सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस के आवंटन में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी), सीएनजी और पाइप से आने वाली खाना पकाने वाली गैस को प्राथमिकता दी है. इस फैसले से होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबों के लिए आपूर्ति की कमी हो गई है जो बाजार मूल्य वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल करते है.
FOHHRA ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र इस गंभीर संकट के बीच हिमाचल होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (FOHHRA) के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर अपनी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने बाजार में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की अनियमित आपूर्ति और बढ़ती किल्लत की ओर मंत्री का ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने पत्र में कहा कि सरकार ने घरेलू गैस और सीएनजी (CNG) को प्राथमिकता दी है, लेकिन इससे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर गहरा संकट मंडरा रहा है. उन्होंने मांग की कि इस क्षेत्र को भी प्राथमिकता के आधार पर गैस आवंटित की जाए, ताकि पर्यटन पर निर्भर राज्य की अर्थव्यवस्था को और नुकसान न हो.
कमर्शियल सिलेंडरों की बॉटलिंग बंद समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, शिमला स्थित एक गैस एजेंसी मालिक ने बताया कि कंपनियां कमर्शियल सिलेंडरों की बॉटलिंग ही नहीं कर रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में मांग-आपूर्ति में बड़ा अंतर पैदा हो सकता है. कई होटल मालिकों ने सिलेंडरों की कमी की शिकायत की है. FOHHRA ने मांग की है कि आतिथ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाए, ताकि सेवाएं बिना रुकावट चलती रहें. इसके अलावा छोटे-मध्यम होटल और ढाबे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, क्योंकि उनके पास वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत नहीं हैं. लंबे वक्त तक संकट बने रहने से परिचालन लागत बढ़ेगी, सेवाएं प्रभावित होंगी और रोजगार पर असर पड़ेगा.
पंजाब और हरियाणा में भी संकट इसी तरह पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है अंबाला की एक गैस एजेंसी के प्रबंधक अरुण ने बताया कि भारी कमी के कारण उन्होंने फिलहाल कमर्शियल सिलेंडरों की बुकिंग और सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी है. होशियारपुर की एजेंसी मालिक मेघा ओहरी को उम्मीद है कि बॉटलिंग प्लांट से सप्लाई शुरू होते ही स्थिति में सुधार होगा, लेकिन फिलहाल सब कुछ अनिश्चित बना हुआ है. पंजाब के होशियारपुर में गैस एजेंसी मालिक हरजीत चीमा ने कहा कि बॉटलिंग प्लांटों से रिफिल्ड सिलेंडर नहीं आ रहे हैं. वहां कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,980.50 रुपये है. पहले एजेंसी स्तर पर कुछ राहत दी जाती थी, लेकिन अब कमी के कारण मुश्किल हो गई है.
कमर्शियल सिलेंडर का स्टॉक खत्म अंबाला (हरियाणा) में कई होटल और ढाबों का स्टॉक खत्म हो गया है. पिछले तीन दिनों से डिस्ट्रीब्यूटर कमर्शियल सिलेंडर नहीं दे रहे हैं. एक गैस एजेंसी मैनेजर अरुण ने कहा कि कमी के कारण आपूर्ति रोक दी गई है. ढाबा मालिक सागर ने कुछ दिनों के लिए अपना प्रतिष्ठान बंद करने का फैसला किया है. वहीं, होशियारपुर में गैस एजेंसी चलाने वाले हरजीत चीमा के अनुसार, बॉटलिंग प्लांट से भरे हुए सिलेंडर नहीं आ रहे हैं, जिससे ग्राहकों को सप्लाई देना असंभव हो गया है. होशियारपुर में एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत फिलहाल 1,980.50 रुपये है. किल्लत की वजह से एजेंसियां अब ग्राहकों को मिलने वाली छूट या रियायतें भी नहीं दे पा रही हैं.
शादी के सीजन पर भी असर दूसरी ओर पंजाब के होटल मालिकों को डर है कि यदि ये किल्लत जारी रही तो आने वाले शादी के सीजन पर इसका बुरा असर पड़ेगा. लोगों ने शादियों और अन्य समारोहों के लिए होटल, मैरिज पैलेस और रिसॉर्ट्स बुक कर रखे हैं. उधर, कैटरिंग का काम करने वाले संजीव सैनी ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडरों की कमी से बुकिंग पूरी करना मुश्किल हो रहा है. अगर जल्द ही सप्लाई बहाल नहीं हुई तो हलवाइयों और कैटरर्स के पास काम रोकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा. पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में गैस वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं. केवल कमर्शियल ही नहीं, बल्कि घरेलू सिलेंडर लेने वालों की भीड़ भी पिछले कुछ दिनों में अचानक बढ़ गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि ये स्थिति हिमाचल, पंजाब और हरियाणा जैसे पर्यटन प्रधान राज्य के लिए बहुत घातक है. होटल और ढाबे हजारों पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सेवाएं देते हैं. गैस की कमी से न केवल भोजन की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, बल्कि सेवाओं में भी रुकावट आ रही है. यदि सरकार ने जल्द ही हस्तक्षेप कर कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई चेन को स्थिर नहीं किया, तो क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर इसका गहरा आर्थिक प्रभाव पड़ेगा. इस संकट के पीछे का मुख्य कारण पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ती जंग है. तेहरान के पलटवार के बाद 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz) के माध्यम से होने वाला समुद्री यातायात काफी कम हो गया है. भारत अपनी गैस आयात (LNG और LPG) के लिए इसी समुद्री मार्ग पर निर्भर है. आपूर्ति कम होने के कारण केंद्र सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की आपूर्ति को सुरक्षित रखने को प्राथमिकता दी है, जिसका सीधा असर कमर्शियल बाजार पर पड़ा है.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






