
हिमाचल के सिरमौर में पुलिस हिरासत में युवक ने की खुदकुशी, 2 पुलिसकर्मी निलंबित
AajTak
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां हरियाणा के रहने वाले 36 वर्षीय अजय कुमार ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली.
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां हरियाणा के रहने वाले 36 वर्षीय अजय कुमार ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली. यह घटना रविवार को कालाअंब थाना में हुई. अजय को चोरी के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था और फिर उसे कोर्ट द्वारा पुलिस रिमांड पर भेजा गया था.
पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 3:50 बजे अजय कुमार को लॉकअप के अंदर फांसी पर लटका हुआ पाया गया. उसे तुरंत उतारकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल निलंबित घटना की सूचना मिलते ही मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. साथ ही इस पूरे मामले की जानकारी राज्य मानवाधिकार आयोग को भी दी गई है. पुलिस विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दो पुलिसकर्मियों एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है. दोनों को विभागीय कार्यवाही के तहत होम गार्ड्स डिपार्टमेंट में भेज दिया गया है.
पुलिस का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि अजय कुमार ने आत्महत्या क्यों की. उसके इस कदम के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है. पुलिस हिरासत में किसी व्यक्ति की मौत होना एक गंभीर मामला है और इस पर गहन जांच की आवश्यकता है.
स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है. साथ ही, यह भी कहा गया है कि अगर किसी की लापरवाही या गलत कार्यवाही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









