
हिमाचल के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, युवाओं को 5 लाख नौकरी, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का वादा
AajTak
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इस 'प्रतिज्ञा पत्र' में पार्टी ने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने, युवाओं के लिए 5 साल में 5 लाख नौकरी देने, 350 यूनिट तक बिजली फ्री करने और पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने समेत कई वादे किए हैं.
हिमाचल प्रदेश चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र 'प्रतिज्ञा पत्र' जारी कर दिया है. कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनने पर हर महिला को 1500 रुपये देने, न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने और युवाओं को 5 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया है. इनमें एक लाख नौकरी पहली कैबिनेट मीटिंग में ही देने का ऐलान किया गया है.
कांग्रेस ने वादा किया है कि ग्रामीण इलाकों में सड़कें बनाने के लिए भू-अधिग्रहण कानून लागू कर चार गुना मुआवजा देने का प्रावधान करेगी. कांग्रेस सरकार बनने पर कृषि एवं बागवानी आयोग का गठन किया जाएगा. किसानों और बागवानों की सलाह से यह आयोग फलों की कीमत तय करेगा. इसके साथ ही हर कैटेगरी के सेब पर एक एमएसपी घोषित की जाएगी. सोलन जिले में एक फूड प्रोसेसिंग पार्क बनाया जाएगा.
डेयरी विकास, पशुपालन और मत्स्य पालन को लेकर कांग्रेस ने कई घोषणाएं की हैं. इसमें हर पशुपालक से हर दिन 10 किलो दूध सरकार की ओर से खरीदना, 2 रुपये प्रति किलो की दर गोबर खरीदने और इस गोबर से वर्मी कंपोस्ट में बदलने की व्यवस्था, पशु चारा के लिए विशेष अनुदान और हर घर में 4 गाय तक की खरीद पर सब्सिडी देने का वादा किया गया है.
प्रदेश में पांच हजार किमी रोड बनाएगी
कांग्रेस सरकार हिमाचल में अगले 5 साल में 5,000 किलोमीटर की नई सड़कें बनाएगी. प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 18 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को हर माह 1500 रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा महिलाओं को हर प्रकार की आय सीमा में छूट दी जाएगी. महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग की ओर से शक्ति विभाग बनाए जाएंगे. कांग्रेस सरकार हिमाचल में ‘युवा आयोग’ का गठन करेगी.
नई पर्यटन नीति बनाने की घोषणा

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









