
हिमंता बिस्वा सरमा के 'पाकिस्तानी एजेंट' वाले बयान पर गौरव गोगोई का पलटवार, कहा- मुझे मजबूर किया तो...
ABP News
Gaurav Gogoi on Assam CM: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने असम के सीएम के बयान को राजनीतिक शिष्टाचार की सभी हदें पार करने वाला बताया. उन्होंने कहा कि उनका पाकिस्तान दौरा सीक्रेट या गैरकानूनी नहीं था.
असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति चरम पर है. कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की ओर से लगाए गए पाकिस्तान कनेक्शन के आरोपों पर पलटवार किया है. गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री पर एसआईटी रिपोर्ट को दबाने और उनके नाबालिग बच्चों को राजनीतिक विवाद में घसीटा. गौरव गोगोई की 2013 की पाकिस्तान यात्रा पर असम के सीएम ने सवाल उठाया है उनके वीजा अनुमति पर सवाल उठाया.
असम के सीएम का गौरव गोगोई पर निशाना
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, 'गौरव गोगोई ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसके बारे में मुझे भी पहले पता नहीं था कि तक्षशिला इस्लामाबाद में नहीं, बल्कि पंजाब के रावलपिंडी जिले में है. गौरव गोगोई के पाकिस्तान वीजा में सिर्फ लाहौर, कराची और इस्लामाबाद जाने की अनुमति थी. ऐसे में सवाल उठता है कि वह तक्षशिला कैसे गए, जो सीधे रावलपिंडी जिले में आता है और इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी के बाहर है.
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि रावलपिंडी में पाकिस्तान सेना का जनरल हेडक्वार्टर (जीएचक्यू) भी स्थित है. उन्होंने कहा, 'रावलपिंडी हाई-सिक्योरिटी जिला है और आम नागरिक बिना विशेष अनुमति वहां नहीं जा सकते. ऐसे में यह दौरा केवल किसी संस्थागत व्यवस्था के जरिए ही संभव हो सकता था.' असम के सीएम ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताते हुए कहा कि गौरव गोगोई की मदद करने वाले की पहचान होनी चाहिए.













