
हिन्दू-मुस्लिम दंगे: 20 दिनों से क्यों जल रहा इंग्लैंड का ये शहर, देखिए
AajTak
इंग्लैंड के Leicester शहर में पिछले लगभग 20 दिनों से साम्प्रदायिक माहौल बना हुआ है और वहां लगातार हिन्दू और मुसलमानों के बीच दंगे हो रहे हैं. इस पूरे विवाद की शुरुआत पिछले महीने की 28 तारीख को हुई थी, जब एशिया कप में भारत की क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान की टीम को हरा दिया था और आरोप है कि, इस हार के बाद इस शहर में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग सड़कों पर उतर आए, जिससे वहां तनाव काफी बढ़ गया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











