
हिन्दुओं को लेकर नीदरलैंड के PM ने किया ट्वीट, जानें पाकिस्तान और बांग्लादेश को लेकर क्या कहा
AajTak
नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद दक्षिणपंथी नेता गीर्ट विल्डर्स ने बधाई देने वाले दुनियाभर के नेताओं को धन्यवाद दिया है. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश के हिन्दुओं को लेकर भी बयान दिया है.
धुर दक्षिणपंथी और इस्लाम विरोधी नेता गीर्ट विल्डर्स नीदरलैंड के नए प्रधानमंत्री बने हैं. विल्डर्स इस्लाम को लेकर तीखी आलोचना और कठोर अप्रवासन नीतियों की वजह से कई बार सुर्खियों में बने रहते हैं. प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद विल्डर्स ने चुनाव जीतने पर बधाई देने वाले दुनिया के सभी दोस्तों को धन्यवाद दिया है. इस दौरान उन्होंने हिन्दुओं को लेकर भी बयान दिया है.
नीदरलैंड्स में सत्ता बदलने से क्यों डरे हुए हैं मुसलमान? चर्चा में मुस्लिम मेयर के बेटे का बयान
गीर्ट विल्डर्स ने लिखा, "भारत से कई तरह के संदेश आए. मैं हमेशा उन हिन्दुओं का समर्थन करूंगा जिन पर केवल हिंदू होने के कारण बांग्लादेश, पाकिस्तान में हमला किया जाता है या मारने की धमकी दी जाती है या फिर मुकदमा चलाया जाता है."
यूरोप की राजनीति पर पड़ेगा गहरा असर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्लाम विरोधी ग्रीट की जीत के बाद नीदरलैंड की राजनीति ही नहीं बल्कि यूरोपीय राजनीति को भी हिलाकर रख देगी. गीर्ट विल्डर्स की पार्टी फॉर्म फ्रीडम (PVV) इस चुनाव में सबसे आगे रही और सभी पार्टियों को मात देते हुए 150 में से 43 सीटों पर जीत हासिल की. पिछले चुनाव में उनकी पार्टी को महज 17 सीटें मिली थीं.
नीदरलैंड का पीएम बनने जा रहे हैं ग्रीट विल्डर्स! खुलकर किया था नुपुर शर्मा का समर्थन

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








