
हिट-एंड-रन की कैपिटल कैसे बना भारत? क्या है हादसों की वजह और पीड़ितों को क्यों नहीं मिल पाता न्याय
AajTak
दिग्गज मैराथन रनर फौजा सिंह का हाल में हुए एक हिट-एंड-रन हादसे में निधन हो गया. साल 2022 में भारत में ऐसे हादसों में 30,400 से ज़्यादा लोग मारे गए. लेकिन लोग मौके से भागकर पीड़ित को क्यों छोड़ देते हैं? पुलिस भी जांच से बचने के लिए हादसों को हिट-एंड-रन केस क्यों बना देती है. क्या भारत में हिट-एंड-रन के मामलों में कमी लाई जा सकती है?
सोलह साल के अक्षय कुमार सिंह, जो नेशनल लेवल का तैराक बनने की ट्रेनिंग ले रहे थे. 5 मई 2009 की रात बिजनौर, उत्तर प्रदेश में एक बारात में नाच रहे थे. तभी अचानक बैंड बंद हो गया. जब अक्षय के पिता राकेश सिंह अचानक सन्नाटे का कारण जानने गए, तो उन्हें बताया गया कि उनके बेटे और बारात में शामिल एक अन्य व्यक्ति को ट्रक ने कुचल दिया है. ट्रक ड्राइवर यह जानते हुए भी कि उसने दो लोगों को कुचल दिया है, मौके से भाग गया.
राकेश सिंह उस त्रासदी को याद करते हुए कहते हैं, 'उसका चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था और मैंने शर्ट से उसकी पहचान की.' इस हादसे ने उनके परिवार को हमेशा के लिए बदल दिया.
बेटे को न्याय दिलाने की लड़ाई
पुलिस ने FIR दर्ज कर ली, लेकिन बस इतना ही किया. एक टॉप एनर्जी PSU में इंजीनियर के तौर पर काम करने वाले राकेश सिंह ने अपने बेटे की मौत को भारत में लगातार बढ़ती हिट-एंड-रन लिस्ट में दर्ज एक और मौत का आंकड़ा बनने नहीं दिया. इस तरह एक पिता की अपने बेटे के हत्यारे को खोजने की लड़ाई अकेले शुरू हो गई. हालांकि वह कामयाब रहे, लेकिन सिस्टम ने उन्हें नाकाम कर दिया.
अभी अंधेरा भी नहीं हुआ था कि 14 जुलाई 2025 को पंजाब के जालंधर में अपने पैतृक गांव में सड़क पार करते वक्त हुए हादसे में दिग्गज मैराथन रनर फौजा सिंह की मौत हो गई.
जबकि ज्यादातर हिट-एंड-रन मामलों की जांच कभी नहीं की जाती और पीड़ित परिवारों को समाधान नहीं मिल पाता, 114 वर्षीय मैराथन रनर की मौत पर मीडिया का फोकस होने से पुलिस को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा. पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया, जो कनाडा से लौटा एक युवक था.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








