
'हिटलर के बाद अगर कोई तानाशाह है, तो वो ममता बनर्जी...', कोलकाता कांड पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
AajTak
MP सरकार के मंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कोलकाता रेप कांड पर कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि जिस राज्य में महिला मुख्यमंत्री है, वहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. मुख्यमंत्री, अपराधियों के साथ हैं, तो क्या ऐसे मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार है?
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कोलकाता रेप कांड पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है. कहा कि बंगाल में पुलिस, असामाजिक तत्वों और राजनेताओं के बीच सांठगांठ है. आपने देखा होगा कि बलात्कारी पुलिस की गाड़ी में मोटरसाइकिल पर गया और वह खुद वहां की सामाजिक पुलिस का सदस्य है. अब बताइए कि अगर पुलिस में काम करने वाला व्यक्ति ही बलात्कारी है, तो महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी?
BJP के वरिष्ठ नेता विजयवर्गीय कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि जिस राज्य में महिला मुख्यमंत्री है, वहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. मुख्यमंत्री, अपराधियों के साथ हैं, तो क्या ऐसे मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार है? अगर आज के समय में हिटलर के बाद कोई तानाशाह है, तो वह ममता जी हैं. 'न खाता न बही, जो ममता जी कहें वही सही..."

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











