
हिज्बुल्लाह पर फिर टूटा इजरायल का कहर... नेतन्याहू बोले- चीफ ऑफ स्टाफ पर IDF का अटैक
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ पर हमला किया.
इजराइली सेना ने दक्षिणी बेरूत पर हवाई हमला किया है. इस हमले में सेना ने हिजबुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ को निशाना बनाया है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने जानकारी दी है.
ये हमला जून के बाद से पहला हमला बताया जा रहा है. हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कितने लोगों की मौत हुई है या घायल हुए हैं.
इस पोस्ट के पहले पीएम कार्यालय ने एक और पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री और आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ की सिफारिश पर हमले का आदेश दिया. इज़रायल हर जगह और हर समय अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ता से काम करता है.
पीएम कार्यालय की पोस्ट
इजरायल के पीएम कार्यालय ने पोस्ट कर लिखा कुछ समय पहले, बेरूत के मध्य में,आईडीएफ ने हिजबुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ पर हमला किया जो आतंकवादी संगठन के निर्माण और दोबारा से शस्त्रीकरण का नेतृत्व कर रहा था.
कब शुरू हुआ था युद्ध?

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










