
हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह बेरूत में दूसरी बार दफन, आसमान में दिखे इजरायल के लड़ाकू विमान
AajTak
Hassan Nasrallah funeral: हिज्बुल्लाह के चीफ रहे हसन नसरल्लाह को बेरूत के कैमिली चामौन स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में अंतिम विदाई दी जा रही है. इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद है. इजरायल ने नसरल्लाह को 27 सितंबर को लेबनान की राजधानी बेरूत में हवाई हमले में मार गिराया था.
हिज्बुल्लाह के चीफ रहे हसन नसरल्लाह को बेरूत के कैमिली चामौन स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में अंतिम विदाई दी जा रही है. इस दौरान वहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं. इजरायल ने नसरल्लाह को 27 सितंबर को लेबनान की राजधानी बेरूत में हवाई हमले में मार गिराया था. उसके करीब 5 महीने बाद उनको दोबारा दफनाया जा रहा है. यहां मौजूद हिज्बुल्लाह के महासचिव शेख नईम कासिम ने नसरल्लाह के रास्ते पर चलने की कसम खाई है.
स्टेडियम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए शेख कासिम ने कहा, ''हम हर वादे का पालन करेंगे और शहीद सैय्यद हसन नसरल्लाह के रास्ते पर चलते रहेंगे. भले ही हम सभी मारे जाएं. हम अपने दुश्मनों की कैद मौजूद अपने लोगों को नहीं भूलेंगे. उन्हें छुड़ाने के लिए दुश्मन पर हर संभव दबाव डालेंगे." नसरल्लाह को ऐतिहासिक, असाधारण, इस्लामी नेता और दुनिया भर में उत्पीड़ित लोगों के लिए स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में श्रद्धांजलि दी गई.
वहीं, इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके लिखा है कि हसन नसरल्लाह के अंतिम संस्कार के दौरान इजरायली जेट आसमान में लगातार उड़ान भर रहे थे. उन्होंने बयान में कहा, "हसन नसरल्लाह के अंतिम संस्कार के दौरान बेरूत के ऊपर उड़ान भरने वाले इजरायली वायु सेना के विमान स्पष्ट संदेश दे रहे हैं. कोई भी इजरायल को नष्ट करने की धमकी देता है और हमला करता है, तो उसका अंत निश्चित है.''
बताते चलें कि साल 1960 में बेरूत के एक मोहल्ले में जन्मे नसरल्लाह 9 भाई-बहनों के बीच बड़े हुए थे. उनके पिता की एक सब्जी की दुकान थी. बचपन में ही उन्होंने धार्मिक अध्ययन के प्रति अपनी रुचि दिखाई. 16 साल की उम्र में वे अब्बास अल-मुसावी की नजर में आए, जो बाद में हिज्बुल्लाह के नेता बने. साल 1992 में जब इजरायल ने मुसावी की हत्या की, तो नसरल्लाह को हिज्बुल्लाह का नेतृत्व सौंपा गया. उस समय वो 32 साल के थे.
बहुत जल्द हसन नसरल्लाह ने हिज्बुल्लाह को एक शक्तिशाली संगठन में बदल दिया. उनके नेतृत्व में हिज्बुल्लाह सिर्फ एक सैन्य संगठन नहीं, बल्कि लेबनान की राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने लगा. साल 2006 में इजरायल के साथ युद्ध के बाद नसरल्लाह ने अपना जीवन गुमनामी में बिताना शुरू कर दिया. वे ज्यादातर सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखते थे. सिर्फ बड़े-बड़े स्क्रीन पर भाषण देते थे. लोग उनकी बातों से बहुत प्रभावित होते थे.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









