
हिज्बुल्लाह को लगा एक और झटका, इजरायल ने हसन नसरल्लाह के बाद इस बड़े नेता का किया खात्मा
AajTak
इजरायली सेना का कहना है कि बेरूत में तीन हफ्ते पहले हवाई हमले में सैफीद्दीन को मार गिराया गया था. लेकिन इजरायल के इस बयान के पर हिज्बुल्लाह ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
हिज्बुल्लाह पर इजरायल कहर बनकर टूट रहा है. हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के खात्मे के बाद इजरायल ने उनके संभावित उत्तराधिकारी हाशेम सैफीद्दीन को भी मार गिराने की पुष्टि कर दी है.
इजरायली सेना का कहना है कि बेरूत में तीन हफ्ते पहले हवाई हमले में सैफीद्दीन को मार गिराया गया था. लेकिन इजरायल के इस बयान के पर हिज्बुल्लाह ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
नसरल्लाह के रिश्तेदार सैफीद्दीन को हिज्बुल्लाह की जिहाद काउंसिल ने नियुक्त किया था. वह हिज्बुल्लाह के वित्तीय और प्रशासनिक मामलों की देखरेख कर रहा था. उन्हें नसरल्लाह के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा था.
बता दें कि इससे पहले इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह के मारे जा चुके चीफ हसन नसरल्लाह के उत्तराधिकारी को खत्म कर दिया है. हालांकि, उस समय नाम का खुलासा नहीं किया था.
हालांकि, इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा था कि मारे जा चुके हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्ला के संभावित उत्तराधिकारी हाशेम सफीद्दीन को संभवतः मार दिया गया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












