
हिज्बुल्लाह के हवाई हमलों से हिला इजरायल, रॉकेट और मिसाइलों की बौछार, बम शेल्टर में छिपे लोग
AajTak
Israel-Hezbollah War: इजरायल और हिज्बुल्लाह लगातार एक-दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं. ऐसे में इजरायल और लेबनान के बीच जंग के हालात बनते जा रहे हैं. ताजा हमले में रविवार को हिज़्बुल्लाह ने इजरायल पर ताबड़तोड़ रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं.
इजरायल और हिज्बुल्लाह लगातार एक-दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं. ऐसे में इजरायल और लेबनान के बीच जंग के हालात बनते जा रहे हैं. ताजा हमले में रविवार को हिज़्बुल्लाह ने इजरायल पर ताबड़तोड़ रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार तड़के हिज्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल में 100 से अधिक रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन दागे हैं, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई है. इन हमलों को हिज्बुल्लाह की तरफ से अबतक का सबसे बड़ा पलटवार माना जा रहा है, जिसकी पुष्टि आईडीएफ ने भी की है.
इजरायली डिफेंस फोर्स ने कहा है कि हिज्बुल्लाह लगातार उनके लोगों पर निशाना बना रहा है. रविवार की सुबह जेजेरेल घाटी में 140 से ज्यादा रॉकेट और ड्रोन दागे गए हैं. इसके बाद हाइफा, नाजरेथ, अफुला, लोअर गलील सहित कई सैन्य ठिकानों के पास अलर्ट जारी किया गया. आईडीएफ ने एक्स पर लिखा है, ''हिज्बुल्लाह के आतंकवादी हमारे नागरिकों को निशाना बना रहे हैं. हजारों इजरायलियों ने अपनी रात बम शेल्टर होम में छिपकर बिताई हैं. रॉकेटों की बौछारें उनके सिर के ऊपर से गुजर रही थीं. कुछ उनके घरों पर भी गिरी हैं. रॉकेट अलर्ट सायरन रात भर लगातार बजते रहे थे.''
इस हमले के बाद इजरायल ने भी पलटवार किया है. उनकी तरफ से भी सैकड़ों मिसाइलें दागी गई हैं. वैसे लेबनान में हुए पेजर और वॉकी टॉकी ब्लास्ट के बाद दुनिया ये मान कर चल रही थी कि इजरायल कुछ दिनों के लिए खामोश रहेगा, अपने दुश्मनों की अगली चाल को भांपने के लिए वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाएगा, लेकिन यहां तो ताबड़तोड़ हमलों से उसने जता दिया है कि वो फिलहाल रुकने वाला नहीं है. जब तक वो इस जंग में अपने दुश्मनों का समूल नाश ना कर दे, तब तक वो थमने वाला नहीं है. उसके द्वारा लगातार जारी हमले, इस बात का सबूत हैं.
17 सितंबर को ये बात लेबनान में हुए पेजर के धमाकों से शुरू हुई थी और अब हवाई हमलों तक पहुंच गई है. इजरायल सिर्फ ड्रोन से नहीं बल्कि फाइटर जेट्स से भी कोहराम मचा रहा है. लेबनान में हुए पेजर और वॉकी-टॉकी ब्लास्ट के बाद हिज़्बुल्लाह ने इजरायल पर इक्के-दुक्के रॉकेट दागे थे, लेकिन इज़रायल इतना करारा जवाब देगा, ये खुद हिज़्बुल्लाह ने भी नहीं सोचा होगा. क्योंकि वो अभी पेजर और वॉकी-टॉकी धमाकों से मिले ज़ख्मों की पहली खेप से कराह रहा था.
इज़रायल और हिज्बुल्लाह के बीच हो रहे इन हमलों के बाद जंग की आग और भड़कने की आशंका है. बात बढ़ी तो फिर ये बात सिर्फ इजरायल और हिज्बुल्लाह तक नहीं बल्कि इजरायल और लेबनान तक पहुंच जाएगी. ऐसे में अगर दोनों देशों के बीच आमने-सामने की जंग छिड़ गई, तो इसका अंजाम क्या होगा? सैन्य ताकत के मामले में आखिर लेबनान इज़रायल के आगे कहां टिकता है?? तो आइए दोनों देशों की इसी काबिलियत को समझने की कोशिश करते हैं.
इज़रायल और लेबनान के बीच करीब 130 किलोमीटर की सीमा लगती है. ये इजरायल का उत्तरी जबकि लेबनान का दक्षिणी इलाका है. इसे ब्लू लाइन के नाम से भी जाना जाता है. लेकिन लेबनान की सरजमीं पर फलने-फूलने वाले हिज़्बुल्लाह की ओर से बेशक इजरायल को बार-बार चुनौती दी जाए, फ़ौजी ताकत के मामले में एक मुल्क के तौर पर लेबनान इजरायल के सामने कहीं नहीं टिकता है. ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स की बात करें, तो इसमें शामिल दुनिया के 145 देशों में इजरायल की रैंकिंग जहां 18वीं है, वहीं लेबनान की उससे बहुत पीछे 111वीं. यानी दोनों देशों की क्षमता का आपस में कोई मुकाबला नहीं है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








