
हिज्बुल्लाह के नए चीफ हाशिम सफीद्दीन की कहानी, जिसने नसरल्लाह से कहा था- हमारा इतिहास, हमारी बंदूकें आपके साथ...
AajTak
हाशिम के भाषण हमेशा इजरायल, अमेरिका और उनके मित्र देशों के खिलाफ ही रहे हैं. खासतौर से फिलिस्तीन के मामलों को लेकर. बेरूत के दाहिये में हाशिम ने नसरल्लाह को कहा था कि हमारा इतिहास, हमारी बंदूकें, हमारे रॉकेट्स आपके साथ हैं.
हिजबुल्लाह ने अपने नए नेता के नाम का ऐलान कर दिया है. हसन नसरुल्लाह के मारे जाने के बाद अब हाशिम सफीद्दीन को हिज्बुल्लाह की कमान सौंपी गई है. खास बात ये है कि सफीद्दीन भी हसन नसरुल्लाह की तरह मौलवी है और रिश्ते में उसका चचेरा भाई भी है. जानकारी के अनुसार, 1964 में दक्षिणी लेबनान के डेर क़ानून एन नहर में जन्मा हाशिम सफ़ीद्दीन एक प्रमुख लेबनानी शिया मौलवी और हिज़्बुल्लाह का वरिष्ठ अधिकारी रहा है.
हाशिम के नाम की चल रही थी चर्चा
हसन नसरुल्लाह के मारे जाने के बाद से हिज्बुल्लाह के लड़ाकों के बीच हाशिम को कमान देने की चर्चा थी. नसरल्लाह ने 32 साल तक हिज्बुल्लाह को चलाया. लेकिन इजरायल ने उसे मार गिराया. नसरुल्लाह के रहते हुए भी हाशिम को हिज्बुल्लाह में कई जिम्मेदारियां दी गई थीं. वह कई विभागों का प्रमुख था.
अमेरिका ने घोषित किया है आतंकी हाशिम सफीद्दीन इजरायली हमलों से बचता फिर रहा है. यह हिज्बुल्लाह के राजनीतिक मामलों को देखता आया है. साथ ही एग्जीक्यूटिव काउंसिल का प्रमुख है. इसके अलावा यह जिहाद काउंसिल का चेयरमैन भी है, जो संगठन के मिलिट्री ऑपरेशंस की प्लानिंग करती है. हाशिम काली पगड़ी पहनता है.
खुद को कहता है पैगंबर का वंशज
हाशिम खुद को पैगम्बर मोहम्मद का वंशज बताता है. लेकिन यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने 2017 में इसे आतंकवादी घोषित कर दिया था. क्योंकि इसने इजरायल के खिलाफ बड़ी जंग तब शुरू की थी, जब इजरायल ने हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर को मार दिया था. तब इसने अपने लड़ाकों से कहा था कि दुश्मनों को रोने के लिए मजबूर कर दो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











