
हिज्बुल्लाह का नया हथियार... सोवियत जमाने के ड्रोन को बनाया क्रूज मिसाइल, इजरायल पर हमला
AajTak
इजरायल पर हमला करने के लिए हिज्बुल्लाह ने सोवियत काल के हथियार को बदल दिया है. सोवियत संघ के समय का Tu-143 ड्रोन अब नई क्रूज मिसाइल है. इसे लेबनान में DR-3 क्रूज मिसाइल कहते हैं. पहले इसका इस्तेमाल निगरानी और जासूसी के लिए किया जाता था. लेकिन अब हमला हो रहा है. जानिए इस बदले हुए हथियार की ताकत...
ईरान का समर्थन हासिल करके हिज्बुल्लाह लगातार इजरायल पर हमला कर रहा है. हिज्बुल्लाह ने तो सोवियत काल में इस्तेमाल होने वाले निगरानी ड्रोन को क्रूज मिसाइल बना दिया. अब इसी मिसाइल से इजरायल पर हमला कर रहा है.
इजरायली फोर्सेस ने इस मिसाइल की डिटेल जानकारी हाल ही में शेयर की. उन्होंने बताया कि ये सोवियत संघ के समय इस्तेमाल होने वाला Tu-143 ड्रोन है. जिसका इस्तेमाल असल में निगरानी और जासूसी के लिए होता था.
यह भी पढ़ें: हिज्बुल्लाह ने इजरायल से पंगा लिया और मार खा रहे आम लोग... तबाह लेबनान के घर-शहर और सड़कों की 15 तस्वीरें
272 kg वॉरहेड और 200 km की रेंज
हिज्बुल्लाह ने इसे बदल कर क्रूज मिसाइल बना दिया. लेबनान में इसे अब DR-3 Cruise Missile बुलाते हैं. इस ड्रोन से बने हुए क्रूज मिसाइल को दागने के लिए कोई रनवे नहीं चाहिए. इसे ट्रेलर या ट्रक के पीछे लगे रेल लॉन्चर से दागा जा सकता है. एक मिसाइल में 272 किलोग्राम का वॉरहेड लगता है. इसकी रेंज करीब 200 km है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












