
'हिजाब क्यों नहीं पहनती, मोदी ने तुम्हें नहीं बुलाया?', बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने महिला वकील के काटे बाल... पेंसिल से गोदा
AajTak
तूरीन अफरोज ने 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए कई रजाकरों (मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान का साथ देने वाले) के खिलाफ मुकदमे की देखरेख की थी और उन्हें सजा दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन पर दो बार हमले हो चुके हैं.
अल-बद्र, जमात-ए-इस्लामी और दूसरे कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े युद्ध अपराध के आरोपियों को मृत्यु दंड दिलाने वाली इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल-बांग्लादेश की चीफ प्रॉसिक्यूटर रहीं बैरिस्टर तूरीन अफरोज को भी 5 अगस्त की हिंसा में निशाना बनाया गया. शेख हसीना के बांग्लादेश से भागने के बाद ढाका में स्थिति बिगड़ने का फायदा उठाकर कट्टरपंथी तूरीन अफरोज के घर में घुस गए. उन्होंने उनके बाल काटे और पैरों पर पेंसिल से घाव दिए.
तूरीन अफरोज ने आजतक से बातचीत में उस दिन का अपना डरावना अनुभव साझा किया. बकौल अफरोज, कट्टरपंथियों ने उनसे पूछा कि तुम हिजाब क्यों नहीं पहनती? अपनी मां शेख हसीना के साथ भारत क्यों नहीं गई? तूरीन अफरोज ने कट्टरपंथियों से कहा- मैं मर जाऊंगी बांग्लादेश छोड़कर नहीं जाऊंगी. हालांकि, उन्होंने हिजाब पहनने को लेकर कट्टपंथियों से सहमति जताई, क्योंकि वह उन्हें आक्रोशित करना नहीं चाहती थी. तूरीन ने कहा कि अगर मैं उनसे सहमत नहीं होती तो वे कुछ कर सकते थे, मेरी हत्या कर देते.
बैरिस्टर तूरीन अफरोज के घर में घुस गए थे कई कट्टरपंथी
बता दें कि 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए तूरीन अफरोज ने कई रजाकरों (मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान का साथ देने वाले) के खिलाफ मुकदमे की देखरेख की थी. उन पर दो बार हमले हो चुके हैं. तूरीन ने आजतक से कहा कि वह डायबिटीज की मरीज हैं. उनकी 16 वर्षीय बेटी उनके साथ थी, जब कट्टरपंथी उनके घर में घुसे. उन्होंने कहा, 'मैं बहुत डरी हुई थी. अगर उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया होता तो एक मां के तौर पर मैं क्या करती?' उन्होंने बताया कि उनके घर में घुसे कट्टरपंथियों में ज्यादातर की उम्र 18 से 25 साल के बीच थी.
कंट्टरपंथियों ने तूरीन से पूछा- मोदी ने तुम्हें क्यों नहीं बुलाया
तूरीन ने कहा, 'कट्टरपंथी मुझसे पूछ रहे थे कि तुम हसीना के साथ क्यों नहीं गई? मोदी ने तुम्हें क्यों नहीं बुलाया. मैंने उनसे कहा कि मेरी मां भी चली गई, मेरे पिता भी चले गए, मुझे नहीं बुलाया. मैं कहीं नहीं जाऊंगी, इसी देश में रहूंगी. कट्टरपंथियों ने कहा कि तुम सोशल मीडिया पर लाइव जाकर कहो कि अल-बद्र, जमात-ए-इस्लामी और दूसरे संगठनों से जुड़े जिन लोगों को तुमने युद्ध अपराध के मामले में इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल से दोषी ठहरवाया, यह तुम्हारी भूल थी. तुमने हसीना के कहने पर उन लोगों को झूठे आरोपों में फंसाया था.'

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








