
हिजबुल्लाह को लग गई थी इजरायली प्लान की भनक, आनन-फानन में हुए पेजर अटैक... पढ़ें- Inside Story
AajTak
लेबनान और सीरिया के कुछ इलाकों में मंगलवार को एक ही समय पर धड़ाधड़ पेजर फट गए. हिजबुल्लाह के लड़ाके इन पेजर का इस्तेमाल मैसेज भेजने के लिए करते थे. इजरायल के इस पूरे ऑपरेशन की इनसाइड स्टोरी सामने आई है.
क्या लेबनान में इजरायल ने आनन-फानन में पेजर ब्लास्ट को अंजाम दिया? ऐसा इसलिए क्योंकि अब एक नई थ्योरी सामने आई है. माना जा रहा है कि हिजबुल्लाह को शक हो गया था कि पेजर के साथ इजरायल कुछ करने वाला है. ऐसे में इजरायल के पास कोई रास्ता नहीं बचा और उसने पेजर ब्लास्ट को अंजाम दिया.
जानकारी के मुताबिक, लेबनान और सीरिया के कुछ इलाकों में मंगलवार को एक ही समय पर धड़ाधड़ पेजर फट गए. हिजबुल्लाह के लड़ाके इन पेजर का इस्तेमाल मैसेज भेजने के लिए करते थे. इन ब्लास्ट में अब तक 9 की मौत हो गई है. जबकि, तीन हजार लोगों के घायल होने का दावा किया जा रहा है.
इन ब्लास्ट के पीछे इजरायल और उसकी खुफिया एजेंसी मोसाद का हाथ माना जा रहा है. इजरायल ने अब तक इस पर कुछ नहीं कहा है.
ये ब्लास्ट ऐसे वक्त हुआ है, जब इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा था. एक अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि इजरायल के पास दो ही रास्ते थे. या तो हमला करे या फिर छोड़ दे और उसने हमला करना सही समझा.
क्या है पर्दे के पीछे की कहानी?
न्यूज वेबसाइट Axios को अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि हिजबुल्लाह के लड़ाकों को इजरायल के प्लान के बारे में पता चल गया था, इसलिए उसने जल्द से जल्द पेजर अटैक करने की योजना बनाई.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









