
हिंसा और दंगों पर खूब हो रही सियासत, देखें हल्ला बोल
AajTak
राजस्थान के करौली से लेकर मध्यप्रदेश के खरगौन तक और गुजरात के खंभात से लेकर दिल्ली के जहांगीरपुरी तक, धर्म के नाम पर हिंसा का दायरा इतना बढ़ा कि चिंता बढ़ी, बेचैनी बढ़ी. इस चिंता से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी अछूते नहीं रहे. भागवत ने दो टूक कहा कि हिंसा से किसी का भला नहीं हो सकता. हिंसा में यकीन रखने वालों का अंत तय है. मोहन भागवत ने इशारों में चेतावनी दी. ना घटना का जिक्र किया और ना ही किसी संगठन या जमात का नाम लिया. लेकिन ये समझना ज्यादा मुश्किल नहीं कि हिंसा के विरोध का संदेश किस संदर्भ में था. देखें हल्ला बोल.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











