
हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद न्यू कैलेडोनिया में फ्रांस ने लगाया आपातकाल
AajTak
न्यू कैलेडोनिया ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से सैकड़ों मील दूर स्थित है. यहां लंबे समय से फ्रांस समर्थकों और आजादी के पक्षधरों के बीच तनाव चल रहा है. फ्रांस सरकार की प्रवक्ता प्रिस्का थेवेनोट ने बताया कि द्वीप पर 12 दिनों के लिए आपातकाल लागू कर दिया गया है.
दक्षिण प्रशांत में स्थित फ्रांस के विदेशी भू भाग न्यू कैलेडोनिया में हिंसक प्रदर्शनों के बाद आपातकाल का ऐलान कर दिया गया है. बता दें कि यहां हिंसा के बाद अब तक एक पुलिस अधिकारी के अलावा तीन और लोगों की मौत हो चुकी है.
दरअसल, न्यू कैलेडोनिया ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से सैकड़ों मील दूर स्थित है. यहां लंबे समय से फ्रांस समर्थकों और आजादी के पक्षधरों के बीच तनाव चल रहा है. फ्रांस सरकार की प्रवक्ता प्रिस्का थेवेनोट ने बताया कि द्वीप पर 12 दिनों के लिए आपातकाल लागू कर दिया गया है.
आपातकाल के बाद अफसरों को ये अधिकार
एजेंसी के मुताबिक फ्रांसीसी कानून के अनुसार आपातकाल तब घोषित किया जाता है, जब सार्वजनिक व्यवस्थाओं को गंभीर किस्म का खतरा हो. इससे स्थानीय अधिकारियों को तमाम शक्तियां मिल जाती हैं. आपातकाल लागू होने के बाद अधिकारी चाहें तो उस शख्स को कहीं भी प्रवेश करने से रोक सकते हैं, जिससे उन्हें खतरे की आशंका हो.
हिंसा नहीं की जाएगी स्वीकार: मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दफ्तर से जारी बयान में कहा गया है कि इस तरह की हिंसा स्वीकार करने योग्य नहीं है. आपातकाल के आदेश को वापस लेने से पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वहां हालात सामान्य हो जाएं.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








