
हिंद महासागर में चीन की बढ़ती चुनौती और भारतीय तैयारियों पर क्या बोले नेवी चीफ?
AajTak
भारतीय नौसेना के चीफ एडमिरल आर हरि कुमार ने चीन को लेकर चेताते हुए कहा कि चीन चुनौती बना हुआ है और यह न सिर्फ जमीनी स्तर पर बल्कि समुद्री स्तर पर भी अपनी उपस्थिति लगातार बढ़ा रहा है. उन्होंने कहा कि हमारी नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र पर नजर रखे हुए हैं. हमारा लक्ष्य 2047 तक नौसेना को आत्मनिर्भर बनाना है.
चीन को लेकर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार (Admiral R Hari Kumar) ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यह देश अभी भी हमारे लिए कठिन चुनौती बना हुआ है. चीन ने न सिर्फ भारत की जमीनी सीमाओं पर बल्कि समुद्री सीमाओं पर भी अपनी उपस्थिति बढ़ाई है. एडमिरल कुमार ने कहा कि नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में लगातार नजर रखे हुए है.
एडमिरल कुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली में 'इंडियाज नेवल रिवोल्यूशन: बिकमिंग एन ओशन पावर' विषय पर अपने संबोधन में देश के समक्ष पारंपरिक और अन्य सुरक्षा चुनौतियों पर बात की. उन्होंने कहा कि आर्थिक दिक्कतों के बावजूद पाकिस्तान ने अपनी सेना, विशेष रूप से अपनी नौसेना का आधुनिकीकरण जारी रखा है, जिसमें 2030-2050 तक व्यापक विस्तार होने जा रहा है.
उन्होंने कहा कि इन पारंपरिक सैन्य चुनौतियों के साथ-साथ आतंकवाद भी एक प्रमुख सुरक्षा चुनौती बना हुआ है क्योंकि यह लगातार बढ़ रहा है. इस माहौल में भारत के समक्ष सुरक्षा को लेकर चुनौतियां बनी हुई हैं. उन्होंने कहा कि चीन से नियमित तौर पर चुनौतियां मिल रही हैं. इस तरह की परिस्थितियों को देखते हुए विरोधियों से संभावित युद्ध से इनकार नहीं किया जा सकता.
नौसेना प्रमुख ने कहा, इस संबंध में चीन एक चुनौती बना हुआ है और यह न सिर्फ जमीनी स्तर पर बल्कि समुद्री स्तर पर भी अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है.
चीन 2008 से हिंद महासागर क्षेत्र में उपस्थिति बढ़ा रहा
उन्होंने कहा कि चीन 2008 से हिंद महासागर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है और उसने जिबूती में अपना सैन्य अड्डा तक बना लिया है. वह हिंद महासागर में श्रीलंका, म्यांमार, पाकिस्तान और अन्य देशों में विभिन्न बंदरगाहों के निर्माण में भी शामिल है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









