
हिंदू होने के नाते कह सकता हूं कि कुंभ मेला नहीं होना चाहिए था: सोनू निगम
AajTak
सोनू निगम ने रात 3 बजे अपना वीडियो ब्लॉग बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में सोनू कहते हैं, ''मैं किसी और के बारे में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन एक हिंदू होने के नाते ये जरूर कह सकता हूं कि कुंभ मेला नहीं होना चाहिए था.''
देश में कोरोना वायरस कहर बढ़ता जा रहा है. रोज हजारों लोगों को संक्रमण हो रहा है और कई लोगों की जान भी जा रही हैं. समय की नजाकत को देखते हुए सिंगर सोनू निगम ने कोरोना की हालत पर चिंता जताई है. सोनू ने अपने घर में एक शख्स के बीमार होने की बात बताते हुए कहा है कि देश और डॉक्टर्स की हालत बेहद खराब है. साथ ही सोनू निगम ने कहा कि इस साल कुंभ मेला इस साल नहीं होना चाहिए था. ''नहीं होना चाहिए था कुंभ मेला''
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










