
हिंदू सेना ने दिल्ली में बाबर रोड का नाम बदल कर किया अयोध्या मार्ग
AajTak
हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली स्थित बाबर रोड का नाम बदलकर अयोध्या मार्ग कर दिया. हिंदू सेना लंबे समय से बाबर रोड का नाम बदलने की मांग कर रही थी.
हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली स्थित बाबर रोड का नाम बदलकर अयोध्या मार्ग कर दिया. हिंदू सेना लंबे समय से बाबर रोड का नाम बदलने की मांग कर रही थी.
हिंदू सेना द्वारा बाबर रोड के बोर्ड के नीचे लगाए पोस्टर की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें अयोध्या रोड लिखा हुआ दिख रहा है. हालांकि, कुछ देर बाद इस पोस्टर को रोड के बोर्ड से हटा दिया गया है.
ये महापुरुषों का देश है: हिंदू सेना
हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह भारत देश भगवान श्री राम, श्री कृष्ण, श्री वाल्मीकि, गुरु रविदास जैसे महापुरुषों का देश है. अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. जब बाबर की बाबरी ही नहीं रही तो दिल्ली में बाबर रोड का क्या काम?
हिंदू सेना के एक कार्यकर्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि आज हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली स्थित बाबर रोड का नाम बदलकर अयोध्या मार्ग रख दिया. हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं की ये मांग काफी लंबे वक्त से थी कि इस रोड का नाम बदलकर किसी महापुरुष के नाम पर रखा जाए और आज ये काम हिंदू सेना ने कर दिया है.
उन्होंने आगे कहा कि अब जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो चुका है और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है तो दिल्ली में बाबर रोड का क्या काम है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











