
हिंदू संगठन ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर औरंगजेब की फोटो पर पोती कालिख, DRM बोले- बहादुर शाह जफर की तस्वीर थी
AajTak
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बनाई गई औरंगजेब की ग्रैफिटी को देखकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता भड़क गए और उस तस्वीर पर कालिख पोत दी. इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए भगवा झंडे लहराते भी देखे जा सकते हैं.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में औरंगजेब की दीवार पर बनाई गई तस्वीर को लेकर जमकर हंगामा हुआ. गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की सुंदरता बढ़ाने के लिए औरंगजेब की पेंटिंग बनाई गई थी. हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता इस पर भड़क गए और तस्वीर पर कालिख पोत दी लेकिन अब DRM ने उस तस्वीर की हकीकत बताई है.
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बनाई गई औरंगजेब की ग्रैफिटी को देखकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता भड़क गए. इस घटना के वीडियो में कार्यकर्ताओं को नारेबाजी करते और भगवा झंडे लहराते देखा जा सकता है. इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए गए. दरअसल कार्यकर्ताओं में औरंगजेब की तस्वीर को लेकर नाराजगी थी.
वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर हिंदू रक्षा दल के लगभग 20 कार्यकर्ता हैं और वे औरंगजेब की पेंटिंग पर कालिख पोत रहे हैं. विवाद बढ़ने पर मौके पर जीआरपी पहुंची, जिसके बाद कार्यकर्ता वहां से निकल गए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुस्लिम आक्रांताओं की तस्वीरों का क्या मतलब है, जिन्होंने देश के मंदिरों को लूटा. हिंदुस्तान को लूटा.यह नहीं चलने दिया जाएगा.
लेकिन अब डीआरएम ने कहा है कि जिस तस्वीर पर कालिख पोती गई है. वह औरंगजेब की नहीं थी बल्कि बहादुर शाह जफर की थी. डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी का कहना है कि हम इस मामले पर अभी पूरी जानकारी जुटा रहे हैं. लेकिन वो तस्वीर औरंगजेब की नहीं थी. वह बहादुर शाह जफर की तस्वीर थी. बहादुर शाह जफर ने 1857 की लड़ाई में अच्छी भागीदारी निभाई थी. पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाना गलत है. हम इस पर कार्रवाई करेंगे.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








