
'हिंदू-मुसलमान को लड़वाने आ रहे हैं तो विरोध होगा', धीरेंद्र शास्त्री पर बोले तेज प्रताप यादव
AajTak
पटना में बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पांच दिवसीय कथा होने जा रही है. 13 मई से 17 मई तक कथा का आयोजन किया जाना है. खुद धीरेंद्र शास्त्री ने इस बात का खुलासा किया है. वहीं, बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चेतावनी दी है.
बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार की राजधानी में कथा का कार्यक्रम करने जा रहे हैं. 13 मई से 17 मई पांच दिन तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार में रहेंगे. मगर, उनके दौरे को लेकर विवाद शुरू हो गया है. बिहार के पर्यायवरण मंत्री और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने बाबा के आगमन को लेकर सख्त रुख अपनाया है.
तेज प्रताप ने कहा है, ''बागेश्वर बाबा हिंदू-मुसलमान को लड़वाने के लिए आ रहे हैं तो मैं इनका विरोध करूंगा, मैं उनका एयरपोर्ट पर घेराब करूंगा. हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हम सब हैं भाई-भाई, अगर, भाईचारे का संदेश देंगे तो उनकी बिहार में एंट्री हो सकती है.'' तेज प्रताप की चेतावनी पर फिलहाल धीरेंद्र शास्त्री ने किसी तरह का बयान नहीं दिया है.
पटना में दरबार लगाएंगे बागेश्वर बाबा के नाम से चर्चित बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री। तेज प्रताप यादव ने कर दिया विरोध करने का ऐलान, मगर क्यों?#Patna #Bageshwardham #BageshwarBaba pic.twitter.com/w47iv2PMhw
तुम मेरा साथ दो हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे- धीरेंद्र शास्त्री

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











