
'हिंदुस्तान ने युद्ध नहीं, बुद्ध दिए', ऑस्ट्रिया में भारतवंशियों के बीच बोले प्रधानमंत्री मोदी
AajTak
विएना में भारतवंशियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश बहुभाषी और बहुसंस्कृति वाले हैं. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रिया में 41 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री आया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों ऑस्ट्रिया के दौरे पर हैं. विएना में पीएम मोदी ने भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भारत और ऑस्ट्रिया को जोड़ता है. दोनों देशों की आदत है डायवर्सिटी को सेलिब्रेट करना. हमारी इन वैल्यूज को रिफ्लेक्ट करने वाला बड़ा माध्यम इलेक्शन है. ऑस्ट्रिया में कुछ महीनों बाद चुनाव होने वाला है, जबकि भारत में हमने अभी-अभी लोकतंत्र का पर्व मनाया है. भारत में दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव संपन्न हुआ है. उन्होंने कहा कि इतना बड़ा चुनाव हुआ और कुछ ही घंटों में नतीजे भी आ गए थे, ये भारत की इलेक्टोरल मशीनरी और हमारे डेमोक्रेसी की ताकत है.
विएना में पीएम मोदी ने कहा कि 60 साल के बाद एक सरकार को लगातार तीसरी बार सेवा करने का अवसर भारत में मिला है. हमने दुनिया में पोस्ट कोविड ऐरा में चारों तरफ राजनीतिक अस्थिरता देखी है. ज्यादातर देशों में सरकारों के लिए सर्वाइव करना आसान नहीं रहा. दोबारा चुनकर आना बहुत बड़ा चैलेंज रहा है. ऐसी स्थिति में भारत की जनता ने मुझ पर मेरी पार्टी पर और एनडीए पर भरोसा किया. ये नतीजे इस बात का प्रमाण हैं कि भारत स्थिरता चाहता है.
विएना में भारतवंशियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश बहुभाषी और बहुसंस्कृति वाले हैं. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रिया में 41 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री आया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







