
हिंदुत्व और पीडीए पर कन्फ्यूज अखिलेश यादव साथियों की नाराजगी से भी बेफिक्र क्यों?
AajTak
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की हाल की गतिविधियां इस तरह की हैं कि उनके कई साथी उनसे नाराज होते दिख रहे हैं. पर सवाल यह है कि नाराज साथियों को लेकर वो चिंता में भी नहीं दिख रहे हैं? आखिर क्या कारण हैं?
समाजवादी पार्टी की परेशानी घटने का नाम ही नहीं ले रही है. लोकसभा चुनाव ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है पार्टी के मुद्दों पर अखिलेश यादव शायद कन्फ्यूज होते जा रहे हैं. हिंदू धर्म के लिए लगातार अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य से अब दूरी बनाने की बात हो या शालिग्राम पूजन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डालना कुछ ऐसा ही है. ऐसा लग रहा है कि कहीं न कहीं हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव या तो कन्फ्यूज हैं या अपने कोर वोटर्स को कन्फ्यूजन में रखना चाहते हैं. इसी तरह राज्यसभा चुनावों के लिए सलेक्ट किए कैंडिडेट्स के नाम से लगता है कि उन्हें शायद अपने पीडीए फार्मूले पर भी शक होने लगा है. ऐन चुनावों के मौके पर सहयोगी पार्टी अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल की नाराजगी या स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा हो, पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं माना जाएगा. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य, जिन्होंने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया, उन्होंने दावा किया कि पार्टी के भीतर अन्य नेताओं द्वारा उन्हें कमजोर किया जा रहा था, जिन्होंने उनके बयानों को उनके 'व्यक्तिगत विचार' बताया.
1-शालिग्राम पूजा वाली तस्वीर
मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव के एक पोस्ट की खूब चर्चा थी. पब्लिक को अचानक शालिग्राम पूजा की वो तस्वीर याद आ गई जो राम मंदिर निर्माण के दौरान नेपाल से आई थी. अखिलेश यादव इस तस्वीर में शालिग्राम पत्थर की पूजा अर्चना कर रहे हैं. उनके ट्वीट में कहीं भी ये जानकारी नहीं थी कि ये कहां कि तस्वीर है. ये तथ्य क्या जानबूझकर छुपाया गया ? क्यों कि इसके भी मायने निकाले गए हैं. लोकसभा चुनाव के पहले आई इस तस्वीर को लोग अखिलेश के हिंदुत्व पॉलिसी से जोड़ने लगे.राम मंदिर उद्घाटन समारोह में न जाकर और विधानसभा में उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने से अखिलेश की छवि हिंदुत्व विरोधी की बन रही थी. क्या इस फोटो को ट्वीट कर अखिलेश फिर से सॉफ्ट हिंदुत्व की लाइन पकड़ रहे हैं? इस तरह के सवाल तो उठने ही थे. क्योंकि हिंदुत्व को बार-बार अपमानित कर रहे स्वामी प्रसाद मौर्य की बातों को उनकी व्यक्तिगत राय बताकर अखिलेश ने एक तरह से स्टैंड ले लिया है.
पत्नी डिंपल यादव के साथ उन्होंने सपा दफ्तर में शालीग्राम की पूजा अर्चना की. इस अवसर पर उनके साथ सपा नेता जया बच्चन और शिवपाल यादव भी मौजूद रहे. अखिलेश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर शालीग्राम की पूजा का वीडियो भी शेयर किया है. उन्होंने लिखा है- 'श्री शालिग्राम भगवान का आगमन देश-प्रदेश के लिए मंगलकारी एवं जन-जन के लिए कल्याणकारी हो, इस पावन कामना के साथ हृदय से स्वागत!' दरअसल अखिलेश यादव इटावा लायन सफारी के पास केदारनाथ की तर्ज पर केदारेश्वर मंदिर बनवा रहे हैं. करीब 10 एकड़ में बन रहे इस मंदिर के लिए नेपाल से शालिग्राम शिला मंगाया गया है. इसी को लेकर नेपाल से लखनऊ शालिग्राम शिला पहुंची है. सोमवार को शालिग्राम शिला लखनऊ स्थित सपा दफ्तर पहुंची तो उसकी पूजा अर्चना की गई.
2- पल्लवी पटेल की नाराजगी कितनी जायज
समाजवादी पार्टी की सहयोगी पार्टी अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने इस तथ्य पर आपत्ति जताई है कि एसपी द्वारा नामांकित तीन में से दो उम्मीदवार पीडीए समुदायों से नहीं हैं. बुधवार को उन्होंने कहा कि यह निश्चित नहीं है कि उनकी पार्टी एसपी सहयोगी के रूप में बनी रहेगी. यानि उनका कहना ये है कि वो राज्यसभा कैंडिडेट के लिए सपा के उम्मीदवारों को वोट नहीं देने वाली हैं. समाजवादी पार्टी के लोगों का कहना है कि उनकी मां कृष्णा पटेल को उम्मीदवार नहीं बनाने के चलते पल्लवी पटेल नाराज हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



