
हिंदुओं के सबसे प्रिय भगवान कौन? पढ़ें रिसर्च में सामने आए दिलचस्प नतीजे!
AajTak
भगवान शिव में हिंदू धर्म के लोगों की आस्था सबसे ज्यादा है. वहीं देवी सरस्वती को सबसे कम लोग अपना इष्ट देव मानते हैं. ये बात एक रिसर्च में सामने आई है.
हिंदू धर्म में विश्वास रखने वाले ज्यादातर लोग किस देवी या देवता को अपना इष्ट मानते हैं? इस सवाल को लेकर एक सर्वे किया गया था. जिससे पता चला कि हिंदू धर्म को मानने वाले में सबसे ज्यादा लोग भगवान शिव को अपना इष्ट देव मानते हैं. वहीं लगभग 1/3 लोग हनुमान को अपना प्रिय देवता बताते हैं. देवी सरस्वती को सबसे कम लोग अपना इष्ट देवता मानते हैं. इस सर्वे में कई और भी दिलचस्प नतीजे सामने आए हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












