
हिंदुओं के बाद बौद्धों पर भी तलवार, मुस्लिम-बहुल बांग्लादेश में कहां से पहुंचा ये समुदाय और कितना सुरक्षित है?
AajTak
बांग्लादेश में एक के बाद एक कई हिंदुओं की कथित ईशनिंदा के आरोप में हत्या कर दी गई. ये माहौल शेख हसीना सरकार के जाने के बाद से है. अब बाकी अल्पसंख्यक समुदाय भी निशाने पर हैं. हाल में हिंदुओं के अलावा बौद्ध समुदाय के लाखों लोगों को मारने की साजिश का दावा किया गया.
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. कथित ईशनिंदा के आरोप में हिंदुओं की हत्याएं थमी नहीं थीं कि अब बौद्ध समुदाय के खिलाफ साजिश की बात होने लगी. चटगांव जिले से इसी आशय का एक पर्चा बरामद हुआ, जिसमें बौद्धों के नरसंहार की बात थी. ढाका में हिंदू अल्पसंख्यकों का तो जिक्र आता रहा, लेकिन यहां बौद्ध आबादी कब और कैसे पहुंची, और किस हाल में रह रहा है ये समुदाय?
क्या है ताजा मामला
चटगांव जिले के राउजान में एक भड़काऊ बैनर मिलने से तनाव फैल गया. बैनर में हिंदू और बौद्ध समुदाय के करीब दो लाख लोगों को निशाना बनाने की साजिश का दावा किया गया. यह वही इलाका है, जहां हाल में ही हिंदू समुदाय के कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया था. पुलिस ने बैनर को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है.
बांग्लादेश में बौद्ध आबादी कितनी और किस पेशे में
देश की कुल आबादी के हिसाब से बौद्ध समुदाय करीब 0.5 से 0.6 प्रतिशत है, यानी लगभग 10 से 12 लाख लोग. इनमें भी ज्यादातर लोग चटगांव हिल ट्रैक्ट्स इलाके में रहते हैं. इसमें रांगामाटी, खग्राछड़ी और बंदरबन जिले आते हैं. यहां बसे हुए अधिकतर बौद्ध आदिवासी बैकग्राउंड से हैं. चटगांव शहर और उसके आसपास भी कुछ बौद्ध परिवार बसे हुए हैं.
कम जनसंख्या के बावजूद बौद्धों का बांग्लादेश से ऐतिहासिक नाता रहा. बौद्ध धर्म इस क्षेत्र में बहुत पहले, मौर्य और पाल काल के दौरान फैला था. बाद में यहां इस्लाम फैलने लगा और बौद्ध आबादी सिमटने लगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










